Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

ध्वनि मानकों का उल्लंघन करने पर 24 डीजे सीज

जौनपुर पुलिस ने जनपदभर में चलाया अभियान, संचालकों को निर्धारित ध्वनि सीमा का पालन करने की हिदायतजौनपुर। ध्वनि प्रदूषण पर अंकुश लगाने और शासन...
Homeअपना जौनपुरगोमती घाट पर छठ महोत्सव का समापन, लोकगीतों ने बांधा समां

गोमती घाट पर छठ महोत्सव का समापन, लोकगीतों ने बांधा समां

भोजपुरी और पारंपरिक छठ गीतों की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ माहौल, सात वर्षीय आराध्या सिंह ने भी बटोरी सराहना

जौनपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर भोजपुरी विकास मंच एवं छठ पूजा आयोजन समिति की ओर से भामाशाह नमामि गंगे गोमती घाट पर आयोजित दो दिवसीय छठ महोत्सव का समापन सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ हुआ। महोत्सव के दौरान भोजपुरी और पारंपरिक छठ गीतों की प्रस्तुतियों ने पूरे घाट को भक्तिमय बना दिया। व्रती महिलाओं और उनके परिजनों ने गीत-संगीत का आनंद लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर, कुलपति प्रो. आरएन त्रिपाठी और भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। अवधेश पाठक, विवेक मिश्रा वरदान, गुलाब राही, विकास रागी, राहुल पाठक और सविता पाठक सहित कलाकारों ने छठ गीत प्रस्तुत किए। सूर्य प्रकाश मिश्र बल्ला गुरु और उनके पुत्रों के तबला वादन को श्रोताओं ने खूब सराहा।

दूसरे दिन सोमवार को सूर्य प्रकाश मिश्र बल्ला गुरु ने राग भैरवी से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद हरिओम तिवारी, आशीष पाठक अमृत, विकास सिंह रागी और विवेक वरदान मिश्रा सहित अन्य गायकों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। सात वर्षीय आराध्या सिंह ने धार्मिक गीत सुनाकर दर्शकों की सराहना बटोरी।

कार्यक्रम में अतिथियों ने कलाकारों को अंगवस्त्रम, माल्यार्पण और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम संयोजक राजकुमार सिंह ने अतिथियों और आयोजन में सहयोग करने वालों के प्रति आभार जताया। संचालन डॉ. हर्षित गुप्ता ने किया।