Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

ध्वनि मानकों का उल्लंघन करने पर 24 डीजे सीज

जौनपुर पुलिस ने जनपदभर में चलाया अभियान, संचालकों को निर्धारित ध्वनि सीमा का पालन करने की हिदायतजौनपुर। ध्वनि प्रदूषण पर अंकुश लगाने और शासन...
Homeअपना जौनपुरध्वनि मानकों का उल्लंघन करने पर 24 डीजे सीज

ध्वनि मानकों का उल्लंघन करने पर 24 डीजे सीज

जौनपुर पुलिस ने जनपदभर में चलाया अभियान, संचालकों को निर्धारित ध्वनि सीमा का पालन करने की हिदायत

जौनपुर। ध्वनि प्रदूषण पर अंकुश लगाने और शासन के निर्धारित मानकों का पालन कराने के लिए जौनपुर पुलिस ने जनपदभर में अभियान चलाकर 24 डीजे सीज किए। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक नगर और ग्रामीण के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, निर्धारित सीमा से अधिक तेज आवाज में डीजे बजाने से आमजन के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इससे सुनने की क्षमता प्रभावित होने के साथ मानसिक तनाव, सिरदर्द और नींद में बाधा जैसी समस्याएं हो सकती हैं। तेज आवाज से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है, वहीं बुजुर्गों और बीमार लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

पुलिस ने बताया कि तेज आवाज और भीड़ के कारण यातायात तथा कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका भी रहती है। इसी को देखते हुए डीजे संचालकों को निर्धारित ध्वनि सीमा और शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की हिदायत दी गई है।

पुलिस ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।