Tag: स्वास्थ्य समाचार

HomeTagsस्वास्थ्य समाचार

Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

जौनपुर में डेंगू का एक और मरीज मिला, इस साल अब तक 20 मामले

जौनपुर के सिकरारा ब्लॉक के देवपुर गांव में डेंगू का एक नया मरीज मिला है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जनवरी 2026 से अब तक जिले में कुल 20 मामले दर्ज हुए हैं और डेंगू से किसी की मौत नहीं हुई है। विभाग ने गांव में सर्वे, लार्वा नियंत्रण और जागरूकता अभियान चलाकर लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

नेत्र शिविर में 250 मरीजों की जांच, 40 को मोतियाबिंद ऑपरेशन की सलाह

जौनपुर जिला चिकित्सालय परिसर में लायंस क्लब क्षितिज की ओर से आयोजित नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में करीब 250 मरीजों की जांच की गई। इनमें 40 मरीजों को मोतियाबिंद की समस्या पाए जाने पर ऑपरेशन की सलाह दी गई। शिविर का उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय कनौजिया ने किया।

मौसम के उतार-चढ़ाव ने बढ़ाई मरीजों की भीड़, ओपीडी में 972 पंजीकरण

जौनपुर जिला अस्पताल में बदलते मौसम के बीच मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। मंगलवार दोपहर साढ़े 12 बजे तक ओपीडी में 972 मरीजों का पंजीकरण हुआ। बुखार, उल्टी-दस्त और चर्म रोग के मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

योगासनों के संगम से मना अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, मुंगराबादशाहपुर में हुआ भव्य योग एवं राजयोग मेडिटेशन कार्यक्रम

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुंगराबादशाहपुर में आयोजित योग एवं राजयोग मेडिटेशन कार्यक्रम में युवाओं, महिलाओं और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया।

शाही किले में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, तीन हजार लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जौनपुर के शाही किले में आयोजित भव्य कार्यक्रम में हजारों लोगों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों की बड़ी सहभागिता रही।

जौनपुर में डेंगू के पांच मरीज मिले, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

जौनपुर में जनवरी 2026 से अब तक डेंगू के पांच मरीज मिल चुके हैं। लाइन बाजार में मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने फीवर सर्वे, डेंगू जांच और एंटी-लार्वा अभियान चलाकर लोगों को बचाव के प्रति जागरूक किया।

100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान की डीएम ने की समीक्षा, स्क्रीनिंग और एक्स-रे जांच बढ़ाने के निर्देश

जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान की समीक्षा कर हाई रिस्क ग्राम पंचायतों में स्क्रीनिंग बढ़ाने और हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

लोहिया पार्क व गौराबादशाहपुर सहित विभिन्न स्थानों पर योग शिविर आयोजित, लोगों ने किया योगाभ्यास

जौनपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित योग शिविरों में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। योग प्रशिक्षकों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया।

जौनपुर के शाही किले में होगा भव्य योग दिवस आयोजन, प्रशासन ने शुरू की तैयारी

जौनपुर में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य आयोजन इस वर्ष ऐतिहासिक शाही किले में होगा। जिलाधिकारी ने तैयारियों की समीक्षा कर सभी विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।

वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य शिविर, 93 वृद्धजनों की हुई जांच और मिला परामर्श

विश्व उच्च रक्तचाप माह के तहत हरखपुर स्थित वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 93 वृद्धजनों के ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया गया।

एंटी मलेरिया माह की शुरुआत, स्वास्थ्य विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान

जौनपुर। एंटी मलेरिया माह के प्रथम दिवस पर सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के...

कॉक्लियर इम्प्लांट योजना से बदली आयत की जिंदगी

जौनपुर की चार वर्षीय आयत शेख, जो जन्म से सुनने और बोलने में असमर्थ थी, कॉक्लियर इम्प्लांट योजना के तहत सफल ऑपरेशन और स्पीच थेरेपी के बाद अब आवाजें पहचानने और बोलने का प्रयास करने लगी है।

Categories

spot_img