Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरयोगासनों के संगम से मना अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, मुंगराबादशाहपुर में हुआ भव्य...

योगासनों के संगम से मना अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, मुंगराबादशाहपुर में हुआ भव्य योग एवं राजयोग मेडिटेशन कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र ‘दिव्य प्रकाश भवन’ एवं सार्वजनिक इंटर कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को भव्य योग एवं राजयोग मेडिटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को तन, मन और आत्मा के संतुलित विकास के लिए योग और राजयोग मेडिटेशन को दैनिक जीवन में अपनाने के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ राजयोग मेडिटेशन से हुआ। सार्वजनिक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार सहित उपस्थित अतिथियों एवं प्रतिभागियों को सुमधुर कमेंट्री और प्रेरणादायक गीतों के माध्यम से आत्मिक शांति, मानसिक एकाग्रता तथा सकारात्मक जीवनशैली के लिए राजयोग का अभ्यास कराया गया।

इसके बाद आयोजित ज्ञान कक्षा में आत्मा, परमात्मा, राजयोग और मानव जीवन के श्रेष्ठ उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। योग प्रशिक्षक आकांक्षा बहन ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराते हुए उनके शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों की जानकारी दी। उन्होंने सभी को नियमित योगाभ्यास अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में युवाओं, महिलाओं एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सेवा केंद्र प्रभारी अनीता दीदी के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने में रजनी दीदी, ममता दीदी, खुशबू दीदी और आरती दीदी ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने स्वस्थ, निरोग एवं संतुलित जीवन के लिए नियमित योग करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि योग और राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से व्यक्ति शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक एवं आध्यात्मिक उन्नति भी प्राप्त कर सकता है।