Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरनेत्र शिविर में 250 मरीजों की जांच, 40 को मोतियाबिंद ऑपरेशन की...

नेत्र शिविर में 250 मरीजों की जांच, 40 को मोतियाबिंद ऑपरेशन की सलाह

जौनपुर। जिला चिकित्सालय परिसर में लायंस क्लब क्षितिज जौनपुर की ओर से नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। इसमें करीब 250 मरीजों की आंखों की जांच कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। जांच के दौरान लगभग 40 मरीजों में मोतियाबिंद की समस्या पाए जाने पर उन्हें ऑपरेशन की सलाह दी गई।

शिविर का उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय कनौजिया ने किया। डॉ. शेष मिश्रा, डॉ. शिवदेव रजक और डॉ. दीपशिखा ने मरीजों की आंखों की जांच की। चिकित्सकों ने मरीजों को उनकी आंखों की स्थिति के अनुसार उचित परामर्श दिया।

आयोजकों के अनुसार, शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को प्राथमिक नेत्र जांच और उचित चिकित्सकीय सलाह उपलब्ध कराना था, ताकि आंखों से जुड़ी समस्याओं की पहचान कर आगे के उपचार के लिए मार्गदर्शन मिल सके।

कार्यक्रम में लायंस क्लब क्षितिज के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।