Tag: पुलिस कार्रवाई
जौनपुर से असम तक पीछा, वांछित आरोपी गिरफ्तार; अपहृता बरामद
जौनपुर की सरायख्वाजा पुलिस ने सर्विलांस की मदद से असम के मनकाचर में वांछित आरोपी पोलादास को गिरफ्तार कर अपहृता को बरामद किया। पुलिस ने अपहृता को वन स्टॉप सेंटर में सुरक्षित दाखिल कराया और आरोपी को ट्रांजिट रिमांड के लिए न्यायालय में पेश किया।
जौनपुर में शराब के नशे में दो युवतियों का हंगामा, पुलिस ने हिरासत में लिया
जौनपुर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र स्थित खरका तिराहा पर दो युवतियों के हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। उनकी पहचान और रिश्ते को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
रुपये दोगुने करने का झांसा देने वाला कथित गैंग सरगना गिरफ्तार
बरसठी पुलिस ने रुपये दोगुने करने का झांसा देकर कथित ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास से नोट जैसे कागज, कथित विस्फोटक पदार्थ, आरबीआई के लोगो वाले कागज, मोबाइल और नकदी बरामद हुई। मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय भेजा गया।
दीपक विश्वकर्मा हत्याकांड में न्याय की मांग, तीसरे दिन भी धरना जारी
दीपक विश्वकर्मा की मौत के मामले में न्याय की मांग को लेकर परिजनों का कलेक्ट्रेट परिसर में तीसरे दिन भी धरना जारी रहा। परिजनों ने निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर शिकारपुर में चक्काजाम
मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शिकारपुर बाजार में पीड़ित परिवार और ग्रामीणों ने चक्काजाम किया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में प्रदर्शन समाप्त कराया गया और यातायात बहाल हुआ।
उदयराज यादव हत्याकांड में तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
सिकरारा के भभौरी गांव स्थित गोदाम चौराहे पर उदयराज यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने करीब 12 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि चोरी के दौरान पहचान उजागर होने के डर से उदयराज पर लोहे की रॉड से हमला किया गया। मामले में एक आरोपी फरार है।
केराकत में छह युवकों से मारपीट, एक का सिर फोड़ा
केराकत क्षेत्र के तराव (बगही) गांव में तेरहवीं कार्यक्रम से लौट रहे छह युवकों पर हमला करने का आरोप है। हमले में प्रीतेश कुमार गंभीर रूप से घायल हुए। पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। पीड़ित पक्ष ने तीन घायलों का मेडिकल न कराने का भी आरोप लगाया है।
फर्जी आयकर अधिकारी बनकर सर्राफा दुकान की चेकिंग करने का आरोपी गिरफ्तार
जौनपुर में फर्जी आयकर अधिकारी बनकर सर्राफा दुकान की चेकिंग करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी जितेन्द्र कुमार सिंह उर्फ जीतू को रामपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया।
खेत में करंट से युवक की मौत, गिरफ्तारी की मांग पर ग्रामीणों का हंगामा
जौनपुर के परियावा गांव में खेत में लगाए गए कथित अवैध करंट की चपेट में आने से 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई। ग्रामीणों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। मुकदमा दर्ज होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
एसएसपी ने पुलिस कार्यालय में की जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
जौनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
ई-रिक्शा चोरी और मोबाइल छिनैती गिरोह का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
सुजानगंज पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी और मोबाइल छिनैती की घटनाओं का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का एक मालवाहक ई-रिक्शा और चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
हाईकोर्ट से राहत के बाद भी नहीं थमा विवाद, घर गिराने और मारपीट का आरोप
जौनपुर के मीरगंज थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने घर गिराने का प्रयास, मारपीट, तोड़फोड़ और नकदी लूटने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसपी से एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की।

