Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरगरबा-डांडिया उत्सव में देर रात तक झूमे हजारों लोग

गरबा-डांडिया उत्सव में देर रात तक झूमे हजारों लोग

राधा-कृष्ण की झांकियों ने मोहा मन, नृत्य प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर

मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। युवा डांस एकेडमी के तत्वावधान में आयोजित गरबा-डांडिया उत्सव में हजारों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रंग-बिरंगी रोशनी, पारंपरिक गुजराती परिधानों और भक्ति संगीत से सजे आयोजन में देर रात तक गरबा-डांडिया की धूम रही। महिला, पुरुष और बच्चों ने समूहों में पारंपरिक धुनों पर नृत्य कर उत्सव का आनंद लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आलोक गुप्ता ‘पिंटू’, आयोजक पवन कुमार, इंजीनियर उमाशंकर गुप्ता, राजन सिंह और डॉ. सुधाकर द्विवेदी ने मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर और आरती उतारकर किया।

राधा-कृष्ण की झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र

उत्सव में राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकियों और भक्तिमय प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। आयोजन स्थल पर पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे प्रतिभागियों ने गरबा और डांडिया नृत्य के जरिए उत्सव की रौनक बढ़ाई। देर रात तक लोगों की भागीदारी बनी रही।

कार्यक्रम को और आकर्षक बनाने के लिए विभिन्न नृत्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतिभागियों ने अपनी नृत्य कला और हुनर का प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को मंच से सम्मानित किया गया।

आयोजकों ने जताया आभार

कार्यक्रम का संचालन प्रयागराज की हेमराजानी ने किया। आयोजन के अंत में आयोजक पवन कुमार ने अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर अभिषेक गुप्ता, अक्षय वर्मा, आशुतोष पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।