Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पोस्टर में सानिया मौर्य, काव्य लेखन में हिमांशी अव्वल

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में सानिया मौर्य और काव्य लेखन में हिमांशी श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
Homeअपना जौनपुरई-रिक्शा चोरी और मोबाइल छिनैती गिरोह का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार

ई-रिक्शा चोरी और मोबाइल छिनैती गिरोह का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार

सुजानगंज पुलिस ने चोरी का मालवाहक ई-रिक्शा और चार एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किए, आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी खंगाल रही पुलिस

सुजानगंज। सुजानगंज थाना पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी और मोबाइल छिनैती गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी का एक मालवाहक ई-रिक्शा और चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपी इन घटनाओं में वांछित चल रहे थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी बदलापुर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अमित कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर बारा पंचरास्ता से चौबेपुर नहर रोड के पास घेराबंदी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवम यादव (19), रोहित सोनी (19), कुलदीप सिंह (20) और अमन सरोज (22) के रूप में हुई है। पूछताछ के बाद पुलिस ने उनके कब्जे से एक मालवाहक ई-रिक्शा और चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी सुजानगंज थाने में दर्ज ई-रिक्शा चोरी और मोबाइल छिनैती के मामलों में वांछित थे। जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ सुजानगंज और बदलापुर थानों में पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस उनके आपराधिक इतिहास के साथ ही गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। चारों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया गया।

गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अमित कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक रामभवन यादव, उपनिरीक्षक सुभाषचंद्र द्विवेदी समेत सुजानगंज थाने की पुलिस टीम शामिल रही।