Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुररुपये दोगुने करने का झांसा देने वाला कथित गैंग सरगना गिरफ्तार

रुपये दोगुने करने का झांसा देने वाला कथित गैंग सरगना गिरफ्तार

बरसठी पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा, विस्फोटक पदार्थ लगे कागज, कार, मोबाइल और नकदी बरामद

बरसठी। रुपये दोगुने करने का झांसा देकर कथित रूप से ठगी करने वाले गिरोह के एक आरोपी को बरसठी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से नोट के आकार के 22 कागज, उन पर लगा कथित तीव्र विस्फोटक पदार्थ, आरबीआई के लोगो और 500 रुपये के नोट जैसे रंग वाला कटिंग कागज, मोबाइल फोन तथा 2,230 रुपये नकद बरामद हुए हैं। मौके से एक ट्राइबर कार भी बरामद की गई।

पुलिस के मुताबिक, रविवार को तिराहे पर चेकिंग के दौरान कार को रोककर तलाशी ली गई। चालक ने अपना नाम सचिन उपाध्याय निवासी अबरना, थाना सुरियावां, भदोही बताया। बरामदगी के आधार पर बरसठी थाने में मुकदमा संख्या 377/2026 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस का आरोप है कि आरोपी अपने साथियों के साथ लोगों को रुपये दोगुने करने का लालच देता था। विश्वास कायम करने के लिए आरबीआई के लोगो तथा नोट जैसे दिखने वाले कागज का इस्तेमाल किए जाने की बात भी पुलिस ने कही है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय भेजने की कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ वर्ष 2016 में भदोही और सुरियावां थानों में चोरी, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं।

गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव, उपनिरीक्षक अनिल यादव समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।