Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पोस्टर में सानिया मौर्य, काव्य लेखन में हिमांशी अव्वल

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में सानिया मौर्य और काव्य लेखन में हिमांशी श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
Homeअपना जौनपुरहाईकोर्ट से राहत के बाद भी नहीं थमा विवाद, घर गिराने और...

हाईकोर्ट से राहत के बाद भी नहीं थमा विवाद, घर गिराने और मारपीट का आरोप

जौनपुर। मीरगंज थाना क्षेत्र के मेमरी (जंघई स्टेशन) गांव निवासी सुशील कुमार गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कुछ लोगों पर घर गिराने का प्रयास करने, मारपीट, तोड़फोड़, नकदी लूटने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

पीड़ित ने मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। सुशील कुमार गुप्ता के अनुसार, जिस भूमि पर उनका मकान और दुकान स्थित है, उसे लेकर लंबे समय से न्यायालय में विवाद चल रहा है।

उनका दावा है कि सिविल न्यायालय जौनपुर के बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट से भी उनके पक्ष में फैसला हो चुका है। फिलहाल डिक्री के अनुपालन को लेकर इजरा की कार्यवाही न्यायालय में विचाराधीन है।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि 21 फरवरी 2026 की शाम करीब पांच बजे गांव के कई लोग लाठी-डंडे, सरिया, रंभा और फावड़ा लेकर उनके घर पहुंचे और मकान गिराने का प्रयास करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की।

आरोप है कि कुछ लोगों ने उन्हें जबरन वाहन में बैठाकर ले जाने का भी प्रयास किया। इस दौरान दुकान में तोड़फोड़ करने के साथ गल्ले में रखे करीब तीन हजार रुपये निकाल लेने का भी आरोप लगाया गया है। सुशील कुमार गुप्ता का कहना है कि घटना की सूचना जंघई पुलिस चौकी को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी वहां से चले गए। पीड़ित का आरोप है कि थाने पर शिकायत देने के बावजूद अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने, सख्त कानूनी कार्रवाई करने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।