जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के खरका तिराहा पर शराब के नशे में दो युवतियों के हंगामे का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
बताया जा रहा है कि दोनों युवतियां नशे की हालत में राहगीरों से उलझ रही थीं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। आरोप है कि इस दौरान दोनों ने महिला पुलिसकर्मियों से भी हाथापाई करने की कोशिश की।
स्थिति को देखते हुए पुलिस दोनों युवतियों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दोनों को हंगामा करते हुए देखा जा सकता है।
हालांकि, दोनों युवतियों की पहचान और उनके मूल निवास के संबंध में पुलिस की ओर से फिलहाल स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। उनके सगी बहन होने की भी चर्चा है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।


