Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरखेत में करंट से युवक की मौत, गिरफ्तारी की मांग पर ग्रामीणों...

खेत में करंट से युवक की मौत, गिरफ्तारी की मांग पर ग्रामीणों का हंगामा

जफराबाद (जौनपुर)। खेत में करंट से युवक की मौत का मामला गुरुवार सुबह लाइनबाजार थाना क्षेत्र के परियावा गांव में सामने आया। खेत की सुरक्षा के लिए लगाए गए कथित अवैध विद्युत करंट की चपेट में आने से 40 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव उठाने से इनकार कर दिया। पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद मामला शांत हुआ और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

खेत के तार में दौड़ रहे कथित करंट की चपेट में आया युवक

जानकारी के अनुसार, परियावा गांव निवासी साहबलाल गौतम (40) पुत्र फेरई राम गौतम गुरुवार सुबह शौच के लिए गांव के पोखरे की ओर गए थे। आरोप है कि गांव के ही जितेंद्र यादव ने अपने बाजरे के खेत को आवारा पशुओं से बचाने के लिए खेत के चारों ओर लोहे के तार में बिजली का करंट प्रवाहित कर रखा था।

बताया जा रहा है कि करंट वाला तार टूटकर खेत से सटे बगीचे तक पहुंच गया था। इसी दौरान साहबलाल उसकी चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मुकदमा दर्ज होने तक ग्रामीणों ने नहीं उठने दिया शव

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए विरोध शुरू कर दिया।

काफी देर तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।