Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजौनपुर से असम तक पीछा, वांछित आरोपी गिरफ्तार; अपहृता बरामद

जौनपुर से असम तक पीछा, वांछित आरोपी गिरफ्तार; अपहृता बरामद

सर्विलांस की मदद से पुलिस ने असम में आरोपी को पकड़ा

जौनपुर। सरायख्वाजा पुलिस ने वांछित आरोपी की तलाश में असम पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 520/26 की जांच के दौरान सर्विलांस और तकनीकी माध्यमों से आरोपी की लोकेशन असम में मिली थी।

उच्चाधिकारियों से अनुमति लेने के बाद पुलिस टीम असम के साउथ सलमारा-मनकाचर जनपद पहुंची। स्थानीय पुलिस के सहयोग से मनकाचर बाजार से पोलादास पुत्र अर्जुन दास, निवासी पाउलपारा, थाना मनकाचर, असम को गिरफ्तार कर अपहृता को बरामद कर लिया गया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी को स्थानीय थाना मनकाचर में दाखिल किया गया, जबकि अपहृता को महिला पुलिसकर्मी की निगरानी में वन स्टॉप सेंटर में सुरक्षित रखा गया। आरोपी को ट्रांजिट रिमांड के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सै. जाफर हसन रिजवी, कांस्टेबल अनुज शर्मा और महिला कांस्टेबल नैना शर्मा शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि तकनीकी संसाधनों से आरोपी की लोकेशन का पता चलने के बाद टीम ने असम पहुंचकर कार्रवाई की।