जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह ने गुरुवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान लोगों ने अपनी शिकायतें एसएसपी के समक्ष रखीं, जिन पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
एसएसपी ने प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी मामलों की निष्पक्षता से जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाए, जिससे फरियादियों को समय से न्याय मिल सके।
उन्होंने कहा कि आमजन की शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी समाधान पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकरण में लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
एसएसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनशिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता बरतते हुए पीड़ितों की समस्याओं का गंभीरता से समाधान किया जाए।


