Tag: जौनपुर
अधिकारियों के आश्वासन पर जज सिंह अन्ना का अनशन समाप्त
जौनपुर में भूमि पैमाइश और न्याय की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय के सामने चल रहा जज सिंह अन्ना का अनशन अधिकारियों के आश्वासन पर समाप्त हो गया। तहसीलदार की टीम राजस्व अभिलेखों और मौके की स्थिति के आधार पर तीसरी बार जमीन की पैमाइश करेगी।
सर्पदंश से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
खुटहन के मलिकपट्टी गांव निवासी 30 वर्षीय कुलदीप साहू को किराना दुकान में सामान निकालते समय सांप ने डस लिया। गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किए जाने के बाद उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
45 दिवसीय सौंदर्य प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन, महिलाओं व बच्चियों को मिले प्रमाण पत्र
अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट की ओर से डोभी क्षेत्र में आयोजित 45 दिवसीय सौंदर्य प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन हुआ। विभिन्न श्रेणियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
जौनपुर में निरंकारी महिला समागम, 43 शाखाओं की महिलाओं ने लिया भाग
नौपेड़वां में आयोजित जोनल स्तरीय निरंकारी महिला समागम में जौनपुर की 43 शाखाओं से महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में परमात्मा प्राप्ति, सेवा, सिमरन, सत्संग और परिवार में सद्गुणों के विकास का संदेश दिया गया।
चंद माह में ही धंस गई लाखों की सीसी सड़क
केराकत के सरोज बड़ेवर गांव में करीब 175 मीटर लंबी सीसी सड़क निर्माण के तीन-चार माह बाद ही कई स्थानों पर धंसने लगी। ग्रामीणों ने मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए वरिष्ठ अधिकारियों से जांच और सड़क को दुरुस्त कराने की मांग की है।
नवप्रवेशी एमबीए छात्रों को मिला ‘जॉब रेडी’ बनने का संदेश
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में ‘अभिनंदन-2026’ इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि पीयूष सिंह ने नवप्रवेशी एमबीए विद्यार्थियों को जॉब रेडी बनने के लिए संचार कौशल, अनुशासन, व्यवहारिक समझ और निरंतर सीखने पर जोर दिया।
फत्तूपुर समिति पर मेगा ऋण शिविर, किसानों को मिलेगा तीन लाख तक अल्पकालीन ऋण
महराजगंज क्षेत्र के फत्तूपुर साधन सहकारी समिति पर मेगा ऋण शिविर आयोजित किया गया। किसानों को केसीसी के माध्यम से तीन लाख रुपये तक अल्पकालीन कृषि ऋण, ब्याज अनुदान और कृषि बीमा योजना के लाभ की जानकारी दी गई।
जन्माष्टमी की तैयारियां तेज, कान्हा के स्वागत को तैयार जौनपुर
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मंदिरों और पंडालों में झांकियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है, जबकि प्रशासन ने भीड़ वाले स्थानों पर ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी समेत सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की है।
नवदंपती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
खुटहन के तिसौली गांव में नवदंपती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कमरे में पत्नी का शव बेड पर और पति का शव फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
54 एम-पैक्स समितियों के उन्नयन पर हुआ विचार-विमर्श
जौनपुर में डीसीडीसी की बैठक में 54 एम-पैक्स समितियों के उन्नयन पर चर्चा हुई। वित्तीय रूप से कमजोर समितियों को मजबूत करने और रंगाई-पुताई समेत आवश्यक कार्य कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
सरकारी भूमि पर कथित अतिक्रमण को लेकर नोटिस
जौनपुर के गोरियापुर गांव में गाटा संख्या 197 की करीब 0.058 हेक्टेयर सरकारी भूमि पर कथित अतिक्रमण को लेकर नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में निर्धारित अवधि में अतिक्रमण हटाने और ऐसा न करने पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
पंखा हटाते समय करंट की चपेट में आई विवाहिता की मौत
सुजानगंज के नाहरमऊ गांव में पंखा दूसरे स्थान पर रखते समय करंट की चपेट में आने से 35 वर्षीय विवाहिता कंचन की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया और उनके दो छोटे बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया।

