अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट की पहल, प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न श्रेणियों में हुई प्रतियोगिता
जौनपुर। अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट की ओर से महिलाओं और बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से आयोजित 45 दिवसीय सौंदर्य प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन डोभी क्षेत्र के खुज्झी मोड़ स्थित निखार ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण केंद्र पर हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष मछलीशहर डॉ. अजय कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर
कार्यक्रम में ट्रस्ट की अध्यक्ष उर्वशी सिंह ने संस्था की ओर से महिलाओं और बच्चियों के लिए संचालित गतिविधियों की जानकारी दी।
मुख्य अतिथि डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि महिलाओं और बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में इस तरह के प्रशिक्षण उपयोगी हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए शासन-प्रशासन स्तर से भी सहयोग मिलना चाहिए।
विभिन्न श्रेणियों में हुई प्रतियोगिता
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों के बीच विभिन्न श्रेणियों में प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें बेस्ट मेकअप में गुंजन, बेस्ट हेयर कट में नेहा, हेयर डू में मोनी और बेस्ट स्किन में आंचल ने स्थान प्राप्त किया। वहीं एडवांस श्रेणी में स्नेहा रहीं।
बेहतर प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
प्रशिक्षकों ने दिया प्रशिक्षण
प्रशिक्षण कार्यशाला में ट्रेनर ज्योति कुमारी, ज्योति गुप्ता और डॉली मौर्या ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम का संचालन मीरा अग्रहरि ने किया, जबकि महासचिव राधिका सिंह ने आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर राधिका सिंह, मनोरमा सिंह, मीरा अग्रहरि, क्षमा सिंह, जटाशंकर सिंह, शहजादी गुप्ता, डिम्पल समेत ट्रस्ट परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।


