Tag: स्वास्थ्य विभाग
जौनपुर में डेंगू का एक और मरीज मिला, इस साल अब तक 20 मामले
जौनपुर के सिकरारा ब्लॉक के देवपुर गांव में डेंगू का एक नया मरीज मिला है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जनवरी 2026 से अब तक जिले में कुल 20 मामले दर्ज हुए हैं और डेंगू से किसी की मौत नहीं हुई है। विभाग ने गांव में सर्वे, लार्वा नियंत्रण और जागरूकता अभियान चलाकर लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।
रोडवेज कर्मियों के लिए दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर शुरू
नेत्र, रक्त, एचआईवी और टीबी समेत कई जांचों की सुविधा, जिला एड्स नियंत्रण सोसायटी की पहलजौनपुर। रोडवेज बस डिपो परिसर में शुक्रवार से चालकों,...
चिकित्सा प्रतिपूर्ति के देयक समय से पहले बंद करने पर भड़के पेंशनर्स
जौनपुर में सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन ने सीएमओ कार्यालय पर चिकित्सा प्रतिपूर्ति के देयक निर्धारित समय से पहले लेना बंद करने का आरोप लगाया। संगठन ने व्यवस्था में सुधार की मांग करते हुए समस्या का समाधान नहीं होने पर अनशन और धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी।
टीबी मरीजों की खोज में मदद करेगी ‘जोस टीम’
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जौनपुर में ‘जोस टीम’ गठित की गई है। एनएसएस और एनसीसी कार्यकर्ताओं को माई भारत वालंटियर के रूप में शामिल किया गया है। वे संभावित मरीजों की पहचान, टीबी के प्रति जागरूकता और उपचार पूरा कराने में सहयोग करेंगे।
जौनपुर में दिमागी बुखार का पहला केस, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
जौनपुर में इस वर्ष जापानी इंसेफेलाइटिस का पहला मामला सामने आया है। सुजानगंज के भावुपुर में मरीज का उपचार जारी है। स्वास्थ्य टीम ने गांव पहुंचकर केस सत्यापन के साथ मच्छररोधी गतिविधियां और जागरूकता अभियान शुरू कराया।
सीएचसी के मुख्य गेट पर गड्ढे, आसपास गंदगी से परेशानी
केराकत सीएचसी के मुख्य गेट पर जगह-जगह गड्ढों और आसपास फैली गंदगी से मरीजों व तीमारदारों को परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने सफाई और रास्ता दुरुस्त कराने की मांग की है।
स्वास्थ्य विभाग की अनियमितताओं की जांच की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कथित अनियमितताओं के विभिन्न मामलों की जांच की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने मंगलवार को डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें तबादले व संबद्धता, बिना वैध पंजीकरण संचालित चिकित्सा संस्थानों, सरकारी चिकित्सकों की कथित निजी प्रैक्टिस, शव वाहनों, जिला अस्पताल की मर्चरी और सरकारी उपकरणों की सुरक्षा समेत कई मुद्दे उठाए गए।
नवजात की मौत पर अस्पताल में हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
जौनपुर के एक निजी अस्पताल में नवजात की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया। परिजनों ने चिकित्सकीय लापरवाही और वेंटिलेटर पर इलाज के नाम पर रुपये लेने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।
बदलापुर सीएचसी में एंटी स्नेक वेनम समेत जरूरी दवाएं उपलब्ध
बदलापुर सीएचसी में एंटी स्नेक वेनम समेत जरूरी दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद पांडेय ने सर्पदंश के मरीजों को अस्पताल में ही आवश्यक उपचार मिलने की बात कही और सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न देने की अपील की।
स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर एमबीबीएस इंटर्न्स का अनिश्चितकालीन धरना
एमबीबीएस इंटर्न्स ने स्टाइपेंड 12 हजार से बढ़ाकर 30 हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग को लेकर लखनऊ में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है। छह इंटर्न डॉक्टर भूख हड़ताल पर हैं और छात्रों ने तीन दिन में शासनादेश जारी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।
सीएमओ ने आरोग्य मेले का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं जांचीं
जौनपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समसपुर पानीयरिया में आयोजित आरोग्य मेले का सीएमओ डॉ. गंगाराम गौतम ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने दवाओं, जांच, टीकाकरण और प्रसव कक्ष समेत स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण में सभी चिकित्सा अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित मिले।
सीएमओ ने सीएचसी सतहरिया का किया निरीक्षण, घायल का स्वयं किया उपचार
जौनपुर के सीएमओ डॉ. गंगाराम गौतम ने सीएचसी सतहरिया का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान सड़क दुर्घटना में घायल मरीज का स्वयं प्राथमिक उपचार किया और अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए।

