Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बदलापुर सीएचसी में एंटी स्नेक वेनम समेत जरूरी दवाएं उपलब्ध

बदलापुर सीएचसी में एंटी स्नेक वेनम समेत जरूरी दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद पांडेय ने सर्पदंश के मरीजों को अस्पताल में ही आवश्यक उपचार मिलने की बात कही और सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न देने की अपील की।
Homeअपना जौनपुरसीएमओ ने आरोग्य मेले का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं जांचीं

सीएमओ ने आरोग्य मेले का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं जांचीं

जौनपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समसपुर पानीयरिया में रविवार को आयोजित आरोग्य मेले का मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गंगाराम गौतम ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मरीजों से स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।

दवाओं और जांच सुविधाओं की ली जानकारी

निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने महिला चिकित्सक दीक्षा साहू से उपस्थिति रजिस्टर की जानकारी ली। फार्मासिस्ट अनिल यादव से दवाओं के रखरखाव और उपलब्धता के बारे में जानकारी प्राप्त की।

इसके बाद उन्होंने प्रयोगशाला का निरीक्षण किया और लैब टेक्नीशियन देवानंद मौर्य से विभिन्न जांचों के संबंध में जानकारी ली। सीएमओ ने प्रसव कक्ष का भी निरीक्षण किया।

टीकाकरण और गर्भवती महिलाओं की सेवाओं पर जोर

सीएमओ ने एएनएम शकुंतला पाठक से बच्चों के टीकाकरण की स्थिति की जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने आशाओं से बारिश के मौसम में होने वाली बीमारियों और गर्भवती महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने कहा कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को बेहतर पोषण, नियमित स्वास्थ्य जांच और आवश्यक चिकित्सकीय देखभाल मिलना जरूरी है। इससे जच्चा और बच्चा दोनों को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है।

निरीक्षण में सभी कर्मचारी मिले उपस्थित

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र के सभी चिकित्सा अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित मिले। सीएमओ ने स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के बाद संतोष जताया। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में कोई कमी नहीं मिली।