Tag: ज्ञापन
संजय निषाद को धमकी के विरोध में निषाद पार्टी का प्रदर्शन
जौनपुर कलेक्ट्रेट में निषाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद को कथित धमकी के विरोध में प्रदर्शन किया। सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की गई।
लेखपालों ने खोला मोर्चा, 17 अक्टूबर से कार्य बहिष्कार की चेतावनी
शाहगंज तहसील के लेखपालों ने लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। मांगों का समाधान नहीं होने पर 17 अक्टूबर 2026 से प्रदेशव्यापी कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी गई है।
तूफानी सरोज के खिलाफ एफआईआर की मांग, ब्राह्मण महासभा ने सौंपा ज्ञापन
जौनपुर में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने केराकत विधायक तूफानी सरोज के खिलाफ कथित अमर्यादित टिप्पणी के मामले में जांच और एफआईआर की मांग की। संगठन ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
दो नाबालिग बहनों की बरामदगी की मांग को लेकर प्रदर्शन
दो नाबालिग बहनों की तलाश और सुरक्षित बरामदगी की मांग को लेकर राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने मंगलवार को जौनपुर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। संगठन ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच, बच्चियों की जल्द बरामदगी और मामले में दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।
स्वास्थ्य विभाग की अनियमितताओं की जांच की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कथित अनियमितताओं के विभिन्न मामलों की जांच की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने मंगलवार को डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें तबादले व संबद्धता, बिना वैध पंजीकरण संचालित चिकित्सा संस्थानों, सरकारी चिकित्सकों की कथित निजी प्रैक्टिस, शव वाहनों, जिला अस्पताल की मर्चरी और सरकारी उपकरणों की सुरक्षा समेत कई मुद्दे उठाए गए।
मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर तकनीकी सहायकों ने किया प्रदर्शन
जौनपुर में मनरेगा तकनीकी सहायकों ने मानदेय बढ़ाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। एसोसिएशन ने मांगें पूरी नहीं होने पर 28 सितंबर से लखनऊ में अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी।
समान कानून और अधिकारों की मांग को लेकर सवर्ण आर्मी ने सौंपा ज्ञापन
जौनपुर में समान कानून और अधिकारों की मांग को लेकर सवर्ण आर्मी ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। संगठन ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा और सवर्ण आयोग के गठन समेत कई मांगें उठाईं।
जंतर-मंतर की घटना की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रपति और मानवाधिकार आयोग को भेजा ज्ञापन
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान कथित हिंसा और मानवाधिकार उल्लंघन की घटना को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। संगठन ने राष्ट्रपति, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को ज्ञापन भेजकर घायलों को न्याय और सहायता दिलाने की मांग की।
नवागत बीएसए को शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन, समस्याओं के समाधान की उठाई मांग
नवागत बीएसए समीर यादव से मुलाकात कर शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और विभिन्न शिक्षक समस्याओं के समाधान को लेकर ज्ञापन सौंपा।
जातिसूचक और अपमानजनक टिप्पणियों के विरोध में सुभासपा ने सौंपा ज्ञापन
जौनपुर में सुभासपा ने जातिसूचक एवं अपमानजनक टिप्पणियों के विरोध में जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई, पीड़ितों को सुरक्षा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की मांग की।

