Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरनवागत बीएसए को शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन, समस्याओं के समाधान की...

नवागत बीएसए को शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन, समस्याओं के समाधान की उठाई मांग

जौनपुर। संयुक्त समायोजित शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों ने नवागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर यादव से मुलाकात कर उन्हें पदभार ग्रहण करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान संघ की ओर से विभिन्न शिक्षक समस्याओं से संबंधित मांगों का ज्ञापन भी सौंपा गया।

संघ पदाधिकारियों ने कहा कि जिले के शिक्षकों एवं कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण किया जाए तथा शिक्षक हित, विद्यालय हित और कर्मचारी हित को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने अपेक्षा जताई कि विभागीय कार्यों में पारदर्शिता बनी रहे और किसी भी शिक्षक या कर्मचारी के साथ किसी प्रकार का भेदभाव न किया जाए।

संगठन की ओर से विभागीय कार्यों के सुचारु संचालन में हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन और शिक्षक संगठनों के बीच समन्वय आवश्यक है।

इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर यादव ने संगठन के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि सभी शिक्षकों और कर्मचारियों के साथ समान व्यवहार किया जाएगा तथा उचित समस्याओं का नियमानुसार और समयबद्ध निस्तारण कराया जाएगा।

मुलाकात के दौरान प्रदेश अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, जिला महामंत्री डॉ. गौरीशंकर, जिला संरक्षक राजीव सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष सिंह, जिला उपाध्यक्ष राम मिलन यादव, कामाख्या राय, उपेंद्रनाथ उपाध्याय, रामचंद्र पाल, कोषाध्यक्ष रामनारायण यादव, अरविंद कुमार पाल, अनिल गुप्ता, लालबहादुर यादव तथा जिला मीडिया प्रभारी अमलेश यादव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।