Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पटाखा दुकानों पर पुलिस की छापेमारी, लाइसेंस और स्टॉक की जांच

दीपावली से पहले पट्टी नरेंद्रपुर बाजार में पुलिस ने पटाखा दुकानों की जांच की। लाइसेंस, स्टॉक और अग्नि सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। जांच में अवैध भंडारण नहीं मिला। पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
Homeअपना जौनपुरपटाखा दुकानों पर पुलिस की छापेमारी, लाइसेंस और स्टॉक की जांच

पटाखा दुकानों पर पुलिस की छापेमारी, लाइसेंस और स्टॉक की जांच

अवैध भंडारण नहीं मिला, नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की चेतावनी

सुइथाकला। दीपावली पर पटाखों के अवैध कारोबार और असुरक्षित भंडारण पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने रविवार को पट्टी नरेंद्रपुर बाजार में पटाखा दुकानों की जांच की। इस दौरान पुलिस टीम ने दुकानों के लाइसेंस, उपलब्ध स्टॉक और अग्नि सुरक्षा से जुड़े इंतजामों का निरीक्षण किया। जांच में किसी भी दुकान पर अवैध भंडारण या बिक्री का मामला सामने नहीं आया।

पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी शाहगंज प्रतिमा वर्मा और सरपतहां थानाध्यक्ष रामाश्रय राय पुलिस टीम के साथ बाजार पहुंचे। अधिकारियों ने लाइसेंसी दुकानों में रखे पटाखों की मात्रा और भंडारण व्यवस्था की पड़ताल की। साथ ही दुकानदारों से सुरक्षा मानकों के पालन की जानकारी ली।

नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

क्षेत्राधिकारी ने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिया कि बिना लाइसेंस पटाखों की बिक्री, निर्धारित सीमा से अधिक भंडारण और खुले स्थान पर आतिशबाजी सामग्री रखना नियमों का उल्लंघन है। ऐसा पाए जाने पर संबंधित दुकानदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों ने सभी दुकानदारों को शासन की ओर से निर्धारित नियमों और अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन करने की हिदायत दी। पुलिस के अनुसार, दीपावली तक क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जाएगा, ताकि अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के साथ किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को कम किया जा सके।