Tag: जौनपुर

HomeTagsजौनपुर

Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

सड़क हादसों में जनहानि कम करने को क्रिटिकल कॉरिडोर टीम को फर्स्ट एड प्रशिक्षण

जौनपुर पुलिस लाइन में क्रिटिकल कॉरिडोर टीम के प्रभारी और कर्मचारियों को सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार देने के लिए फर्स्ट एड का प्रशिक्षण दिया गया।

चार दिन बाद निकली धूप, शाम को घिरे बादल और जमकर हुई बारिश

जौनपुर में रविवार को तीन दिनों की बारिश के बाद धूप निकली, लेकिन शाम करीब चार बजे अचानक घने बादल छा गए और तेज बारिश शुरू हो गई। इससे सड़कों पर पानी भर गया।

पितृ पक्ष शुरू, गोमती घाटों पर पूर्वजों को तर्पण देने उमड़े लोग

पितृ पक्ष की शुरुआत के साथ जौनपुर में गोमती के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं ने स्नान कर पूर्वजों को तर्पण दिया। घरों में भी श्राद्ध और धार्मिक अनुष्ठानों की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

पेड़ की डाल से लटका मिला डिजिटल लाइब्रेरी संचालक का शव

जौनपुर के भेला गांव में रविवार सुबह डिजिटल लाइब्रेरी संचालक संतोष का शव पेड़ की डाल से लटका मिला। वह करीब तीन माह से लापता था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

जौनपुर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, 200 से अधिक लोगों की हुई जांच

जौनपुर में जिला सराफा एसोसिएशन के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 200 से अधिक लोगों की जांच कर चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।

मेजबान आझूराय के छात्रों का रहा दबदबा, विजेताओं को मिला सम्मान

सिकरारा के आझूराय इंटर कॉलेज धर्मराजगंज, शेरवां में सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित हुई। ‘मेरे सपनों का भारत 2047’ विषय पर हुई प्रतियोगिता में मेजबान विद्यालय के छात्रों ने कई स्थान हासिल किए।

स्वच्छता-पोषण की मुहिम को धार दे रहीं प्रतिभा सिंह

खुटहन के बड़नपुर आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र में सेवा संकल्प योजना के तहत महिला स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। राज्य पुरस्कार से सम्मानित कार्यकत्री प्रतिभा सिंह के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में लघु पुस्तकालय का उद्घाटन और बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया।

चित्रों में बच्चों ने उकेरा सपनों का भारत, भाषण में भी दिखाई प्रतिभा

मुंगराबादशाहपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर ब्लॉक स्तरीय पेंटिंग, भाषण और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं हुईं। विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर अपनी रचनात्मक और वक्तृत्व प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

जर्जर बिजली पोल को रस्सी के सहारे टिकाया, हादसे का खतरा

जौनपुर की पुरानी बाजार रोड पर गंगा प्रेस के सामने जर्जर बिजली पोल को दूसरे खंभे से रस्सी के सहारे टिकाया गया है। स्थानीय लोगों ने हादसे की आशंका जताते हुए बिजली विभाग से स्थलीय निरीक्षण कर नया पोल लगाने की मांग की है।

लेखपाल पर रिश्वत मांगने का आरोप, जांच की मांग

मछलीशहर तहसील में तैनात लेखपाल मनोज यादव पर राजस्व कार्य के लिए रिश्वत मांगने का आरोप लगाया गया है। थलोई गांव के मंदिर के पुजारी ने प्रशासन से मामले की जांच कर आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई की मांग की है।

पेंटिंग प्रतियोगिता में साक्षी विश्वकर्मा प्रथम

सिकरारा में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर ब्लॉक स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर की कक्षा पांच की छात्रा साक्षी विश्वकर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया। मानवी सिंह द्वितीय और नेहा प्रजापति तृतीय रहीं।

स्वर्णकार समाज और सर्राफा एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

शाहगंज में स्वर्णकार समाज शाहगंज-जौनपुर और सर्राफा एसोसिएशन शाहगंज की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। पदाधिकारियों ने समाज की एकता, संगठन की मजबूती और सदस्यों के हितों के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।

Categories

spot_img