Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपेंटिंग प्रतियोगिता में साक्षी विश्वकर्मा प्रथम

पेंटिंग प्रतियोगिता में साक्षी विश्वकर्मा प्रथम

‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर हुई ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता, मानवी सिंह द्वितीय और नेहा प्रजापति तृतीय

सिकरारा। सेवा संकल्प अभियान के तहत बीआरसी परिसर स्थित प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर के स्वामी विवेकानंद हॉल में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर ब्लॉक स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर की कक्षा पांच की छात्रा साक्षी विश्वकर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक विद्यालय भुइला की मानवी सिंह द्वितीय और कंपोजिट विद्यालय अलीगंज की नेहा प्रजापति तृतीय स्थान पर रहीं।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सुधाकर उपाध्याय ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों की प्रतिभा सामने आती है और उनका आत्मविश्वास बढ़ता है।

खंड शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह ने प्रतिभागियों और शिक्षकों को बधाई दी। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को बेहतर मंच मिलने से उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

कार्यक्रम के अंत में पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने सभी के प्रति आभार जताया।