नई कार्यकारिणी ने समाज की एकता, संगठन की मजबूती और व्यापारिक हितों की रक्षा का लिया संकल्प
जौनपुर। स्वर्णकार समाज शाहगंज-जौनपुर और सर्राफा एसोसिएशन शाहगंज की नवनियुक्त कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में नवनियुक्त पदाधिकारियों ने समाज की एकता, संगठन को मजबूत करने और सदस्यों के हितों के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। इस दौरान समाज के लोगों ने नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का स्वागत किया।
समारोह की मुख्य अतिथि स्वर्णकार भारतीय सेवा संस्थान की राष्ट्रीय चेयरमैन एवं भाजपा प्रदेश मंत्री ज्योति सोनी रहीं। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए समाज की एकजुटता और आपसी सहयोग को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, व्यापारी और समाज के वरिष्ठजन मौजूद रहे। अतिथियों का पुष्पमाला और शॉल भेंट कर स्वागत किया गया।
स्वर्णकार समाज की नई कार्यकारिणी
स्वर्णकार समाज शाहगंज-जौनपुर की नई कार्यकारिणी में सचिन कुमार वर्मा को अध्यक्ष, चेतन्य प्रकाश स्वर्णकार को महासचिव, अनुज सेठ को कोषाध्यक्ष और रवि आर्य को सचिव की जिम्मेदारी दी गई।
मनोरम सेठ, प्रदीप सेठ, अशोक सेठ, विवेक सोनी, शशांक सोनी और देवव्रत सेठ को उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं उज्ज्वल सेठ, विष्णु सेठ, अमर सेठ, आशीष सेठ, शिवम सेठ और सौरभ सेठ को मंत्री पद की जिम्मेदारी मिली।
सुजीत सोनी को सूचना मंत्री, प्रदीप वर्मा, राजकुमार (अस्क) और सौरभ आर्य को मीडिया प्रभारी तथा एडवोकेट महेन्द्र प्रताप वर्मा को विधिक सलाहकार बनाया गया।
सर्राफा एसोसिएशन की नई टीम भी गठित
इसी क्रम में सर्राफा एसोसिएशन शाहगंज की नई कार्यकारिणी में जन्मेजय सोनी को अध्यक्ष, रितेश आर्य को महासचिव, अभिषेक सेठ को कोषाध्यक्ष और महेंद्र वर्मा को विधि सलाहकार बनाया गया। साजन सेठ और तपन सोनी को सचिव की जिम्मेदारी दी गई।
अम्बरीश आर्य, विजय सेठ, गया प्रसाद सेठ, नरेंद्र सेठ, अभिषेक सेठ (रवि) और सुशील सेठ (बागी) को उपाध्यक्ष बनाया गया। रमेश मोदनवाल, पारितोष आर्य (प्रिंसू), आलोक सोनी, रत्नेश मोदनवाल और शौर्य सोनी को मंत्री तथा प्रदीप वर्मा और राजकुमार सेठ (अस्क) को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।
संगठन की मजबूती पर दिया जोर
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष जौनपुर सर्राफा एसोसिएशन अमर जौहरी ने संगठन की मजबूती के लिए सदस्यों से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। वरिष्ठ समाजसेवी विनीत सेठ ने समाज के हितों के लिए आपसी सहयोग और सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया।
समारोह में सरिता सर्राफ, राजकुमार सोनी, प्रदीप जायसवाल, राकेश वर्मा, संदीप सोनी, अनुराग सेठ, एएसपी शाहगंज विनिश अंसारी और कोतवाली प्रभारी फरीदिया समेत विभिन्न पदाधिकारी, अधिवक्ता, पत्रकार, व्यापारी और समाज के वरिष्ठजन मौजूद रहे।


