जौनपुर। जिला जौनपुर सराफा एसोसिएशन की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत घनश्याम दास बगीचा, उमर खां (उर्दू बाजार) में एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। मेदांता हॉस्पिटल, लखनऊ के सहयोग से आयोजित शिविर में 200 से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई और चिकित्सकों ने आवश्यक परामर्श दिया।
शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव उपस्थित रहे। भाजपा नगर उत्तरी मंडल अध्यक्ष सारिका सचिन सोनी और चेयरमैन प्रतिनिधि रामसूरत मौर्या विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
कार्यक्रम के संयोजक एवं जिला सराफा एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अमर जौहरी ने शिविर के आयोजन में सहयोग करने वाले संस्था के पदाधिकारियों और सहयोगियों के प्रति आभार जताया। उन्होंने सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस तरह के कार्यक्रमों में सहयोग के लिए सभी का धन्यवाद किया।
इस दौरान संस्था के महामंत्री अश्वनी बैंकर, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा, उद्योग व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष राधे रमण जायसवाल समेत संस्था के पदाधिकारी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।


