Tag: उत्तर प्रदेश समाचार
जौनपुर में श्रद्धा के साथ मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती
जौनपुर जिले में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर विभिन्न मंदिरों में रामायण पाठ, दीपदान और भक्ति कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिलाधिकारी के निर्देश पर हुए आयोजनों में अधिकारियों और स्थानीय कलाकारों ने सहभागिता की। कार्यक्रमों के माध्यम से सामाजिक समरसता और नैतिक मूल्यों का संदेश दिया गया।
मुंगराबादशाहपुर भरत मिलाप महोत्सव में श्रीराम की झांकी पर पुष्पवर्षा
मुंगराबादशाहपुर में दो दिवसीय भरत मिलाप महोत्सव का शुभारंभ मेला महासमिति की शोभायात्रा से हुआ। भगवान श्रीराम, माता जानकी, लक्ष्मण और हनुमान जी की झांकी पर महिलाओं ने पुष्पवर्षा की। बैंड-बाजे और भक्ति गीतों के बीच श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया।
श्रीराम के वनवास प्रसंग ने भावुक किए श्रद्धालु
जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के पांचवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने श्रीराम के वनवास का प्रसंग सुनाया। माता सीता और लक्ष्मण के साथ वनगमन तथा राजा दशरथ के पुत्र-वियोग की कथा ने श्रद्धालुओं को भावुक कर दिया।
चार साल से मानदेय नहीं मिलने के आरोप में प्रधान-सचिव समेत पांच पर मुकदमा
न्यायालय के आदेश पर सुरेरी थाने में दर्ज हुई प्राथमिकी, केयर टेकर ने जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल और धमकी देने का भी लगाया आरोपजौनपुर।...
सर्पदंश से विवाहिता की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
जौनपुर के अरुआवा गांव में शनिवार रात सांप के काटने से विवाहिता मनाली शर्मा की मौत हो गई। चारपाई से पैर नीचे उतारते समय सांप ने उन्हें डस लिया था। परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया।
पीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को परखा
टीडी इंटर कॉलेज और जनक कुमारी इंटर कॉलेज पहुंचे जिलाधिकारी, नकलविहीन परीक्षा कराने के दिए निर्देशजौनपुर। पीईटी-2026 परीक्षा को निष्पक्ष और नकलविहीन संपन्न कराने...
छुट्टा गाय के हमले में बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
जौनपुर के सुजानगंज क्षेत्र के बेसार गांव में रविवार सुबह छुट्टा गाय के हमले में 65 वर्षीय रामदयाल गौतम की मौत हो गई। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम और गांव में शोक का माहौल है।
भरत मिलाप मेले से पहले बड़ी राहत, मुंगराबादशाहपुर में हटाया गया डिवाइडर
मुंगराबादशाहपुर में ऐतिहासिक भरत मिलाप मेले की तैयारियों के बीच मेला महासमिति की पहल पर प्रशासन ने जौनपुर-प्रयागराज मार्ग पर लगा डिवाइडर हटवा दिया है। 27 और 28 अक्टूबर को निकलने वाली चौकियों और झांकियों के सुगम आवागमन के लिए यह कदम उठाया गया।
राहुल-प्रियंका की हिरासत के विरोध में कांग्रेसियों का मार्च, निर्वाचन कार्यालय घेरा
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की दिल्ली में हिरासत के विरोध में जौनपुर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में विरोध मार्च निकाला। जिला निर्वाचन कार्यालय पर प्रदर्शन कर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई और मतदाता सूची से जुड़े आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग की गई।
चिकित्सा प्रतिपूर्ति के देयक समय से पहले बंद करने पर भड़के पेंशनर्स
जौनपुर में सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन ने सीएमओ कार्यालय पर चिकित्सा प्रतिपूर्ति के देयक निर्धारित समय से पहले लेना बंद करने का आरोप लगाया। संगठन ने व्यवस्था में सुधार की मांग करते हुए समस्या का समाधान नहीं होने पर अनशन और धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी।
आंधी-बारिश से धान की फसलें धराशायी, किसानों को नुकसान
जौनपुर के सरायख्वाजा क्षेत्र में आंधी-बारिश से धान की खड़ी फसलें खेतों में गिर गईं। मंगदपुर के किसान घनश्याम सिंह की करीब पांच बीघा फसल प्रभावित हुई है। किसानों ने प्रशासन से सर्वे कराकर नुकसान का आकलन करने और नियमानुसार सहायता देने की मांग की है।
समूह सखी ने 15 हजार मानदेय की मांग को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन
जौनपुर में समूह सखी कैडर संघ ने सात सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संघ ने 15 हजार रुपये मासिक मानदेय, टैबलेट व मुफ्त डेटा, यात्रा भत्ता, सेवा स्थायित्व और पांच लाख रुपये तक बीमा कवर की मांग की है। 48 घंटे में कार्रवाई नहीं होने पर धरने की चेतावनी दी गई है।

