Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरआंधी-बारिश से धान की फसलें धराशायी, किसानों को नुकसान

आंधी-बारिश से धान की फसलें धराशायी, किसानों को नुकसान

सरायख्वाजा क्षेत्र में कई किसानों की खड़ी फसल जमीन पर गिरी, कटाई-मड़ाई को लेकर बढ़ी चिंता

जौनपुर। सरायख्वाजा क्षेत्र में तेज आंधी और बारिश से धान की खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा है। विभिन्न गांवों में खेतों में खड़ी फसल जमीन पर गिर गई, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। फसल गिरने से कटाई-मड़ाई में परेशानी और उत्पादन प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।

मंगदपुर गांव निवासी किसान घनश्याम सिंह की करीब पांच बीघा धान की फसल आंधी की चपेट में आकर गिर गई। इसके अलावा मनोज सिंह, मुन्ना सिंह, इंद्रसेन सिंह और राजेश सिंह समेत कई अन्य किसानों की फसल भी प्रभावित हुई है।

किसानों के मुताबिक, तैयार हो रही धान की फसल गिरने से कटाई और मड़ाई में अतिरिक्त मेहनत व खर्च करना पड़ सकता है। खेतों में गिरी फसल को संभालना भी चुनौती बन गया है। किसानों का कहना है कि खेती की लागत पहले से बढ़ी हुई है। ऐसे में मौसम की मार से फसल गिरने पर उनकी आमदनी प्रभावित होने की आशंका है।

प्रभावित किसानों ने प्रशासन से क्षेत्र में फसलों का सर्वे कराकर नुकसान का आकलन कराने और नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। किसानों को उम्मीद है कि समय रहते नुकसान का आकलन कर राहत की व्यवस्था की जाएगी।