Tag: पुलिस जांच
वक्रांगी केंद्र संचालक की स्कूटी लूटी, डिग्गी में डेढ़ लाख रुपये होने का दावा
जौनपुर के सिकरारा थाना क्षेत्र में बाइक सवार तीन बदमाशों ने वक्रांगी केंद्र संचालक मनमोहन सिंह को धक्का देकर गिराने के बाद उनकी स्कूटी लूट ली। पीड़ित ने स्कूटी की डिग्गी में करीब डेढ़ लाख रुपये होने का दावा किया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।
बाइक सवार मनबढ़ों ने पत्थर मारकर कार का शीशा तोड़ा, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
जौनपुर के बदलापुर नगर पंचायत के बरौली वार्ड संख्या-3 में बाइक सवार अज्ञात लोगों ने घर के सामने खड़ी कार पर पत्थर मारकर उसका पिछला शीशा तोड़ दिया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। वाहन स्वामी मुकेश कुमार शुक्ला ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सीएचसी परिसर में दलालों के हस्तक्षेप पर अधीक्षक सख्त, पुलिस को दी तहरीर
सुजानगंज सीएचसी परिसर में बाहरी लोगों द्वारा मरीजों को कथित रूप से निजी पैथोलॉजी और मेडिकल स्टोर की ओर भेजने की शिकायत पर अधीक्षक ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
गर्भवती गाय बताकर बेचने का आरोप, 25 हजार रुपये की ठगी की शिकायत
मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र में एक व्यक्ति ने गाय को गर्भवती बताकर 25 हजार रुपये में बेचने और कथित ठगी करने का आरोप लगाया है। पशु चिकित्सक की जांच के बाद थाने में तहरीर दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ज्वेलर्स की दुकान के बरामदे में सो रहे अधेड़ की सिर कूचकर हत्या
सिकरारा थाना क्षेत्र के गोदाम बाजार में ज्वेलर्स की दुकान के बरामदे में सो रहे 50 वर्षीय उदयराज यादव की सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। दुकान का ताला भी टूटा मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर सीसीटीवी फुटेज और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
पेड़ की डाल से लटका मिला डिजिटल लाइब्रेरी संचालक का शव
जौनपुर के भेला गांव में रविवार सुबह डिजिटल लाइब्रेरी संचालक संतोष का शव पेड़ की डाल से लटका मिला। वह करीब तीन माह से लापता था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
नवदंपती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
खुटहन के तिसौली गांव में नवदंपती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कमरे में पत्नी का शव बेड पर और पति का शव फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
दिनदहाड़े भगवती माता मंदिर से चांदी का मुखौटा चोरी, श्रद्धालुओं में रोष
थानागद्दी बाजार स्थित भगवती माता मंदिर से अज्ञात चोर माता की प्रतिमा पर लगा चांदी का मुखौटा चोरी कर ले गए। घटना से श्रद्धालुओं में नाराजगी है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पति समेत चार पर दहेज हत्या का आरोप
जौनपुर के सिकरारा थाना क्षेत्र के हरखपुर गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने पति समेत चार लोगों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है, जबकि ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जौनपुर चेन स्नेचिंग: मॉर्निंग वॉक से लौट रही वृद्धा से दिनदहाड़े सोने की चेन लूटी
जौनपुर के बजरंग घाट मोहल्ले में मॉर्निंग वॉक से लौट रही वृद्धा से बाइक सवार दो बदमाशों ने सोने की चेन लूट ली। विरोध करने पर उन्हें धक्का दिया गया। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
पत्नी की प्रताड़ना से परेशान युवक ने खाया जहर, मौत से पहले वीडियो में बयां किया दर्द
जौनपुर के हनुमान घाट निवासी 26 वर्षीय युवक ने कथित मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मौत से पहले बनाए गए वीडियो में उसने पत्नी और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सोशल मीडिया पर तमंचा लहराने का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी
जौनपुर: केराकत कोतवाली क्षेत्र के सरोज बड़ेबर गांव निवासी एक युवक का कथित तौर पर देसी तमंचा लहराते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी...

