Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबाइक सवार मनबढ़ों ने पत्थर मारकर कार का शीशा तोड़ा, सीसीटीवी में...

बाइक सवार मनबढ़ों ने पत्थर मारकर कार का शीशा तोड़ा, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

बदलापुर के बरौली वार्ड में घर के सामने खड़ी कार को बनाया निशाना, वाहन स्वामी ने पुलिस से की शिकायत

बदलापुर। नगर पंचायत बदलापुर के बरौली वार्ड संख्या-3 में बीती रात बाइक सवार अज्ञात लोगों ने घर के सामने खड़ी कार पर पत्थर मारकर उसका पिछला शीशा तोड़ दिया। तोड़फोड़ की घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वाहन स्वामी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

वाहन स्वामी मुकेश कुमार शुक्ला के मुताबिक, उन्होंने अपनी कार घर के सामने खड़ी की थी। इसी दौरान रात में बाइक सवार कुछ अज्ञात लोगों ने कार पर पत्थरबाजी कर उसका पिछला शीशा क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की जानकारी होने पर उन्होंने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग उठाई।

शुक्रवार दोपहर मुकेश कुमार शुक्ला बदलापुर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को लिखित तहरीर सौंपी। उन्होंने मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक फूलचंद्र पांडेय ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।