Tag: जौनपुर समाचार
सीवर लाइन का काम खत्म, फिर भी धंस रही सड़कें; मानिक चौक-सिपाह मार्ग पर बना गड्ढा
डॉ. अजीत कपूर के सामने अचानक धंसा सड़क का हिस्सा, गनीमत रही कि कोई राहगीर या वाहन चपेट में नहीं आयाजौनपुर। शहर में सीवर...
जीआरपी जौनपुर के नवनिर्मित बैरक का उद्घाटन, पुलिसकर्मियों को मिलेगी आवासीय सुविधा
जौनपुर जीआरपी थाने में पुलिसकर्मियों के लिए बनाए गए नवनिर्मित बैरक का मंगलवार को उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने बैरक का निरीक्षण कर उपलब्ध व्यवस्थाओं और सुविधाओं का जायजा लिया।
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
मोबाइल की लत पर कलम से वार, विद्यावती प्रेरणा पुरस्कार से नवाजे गए होनहार
खुटहन के रुस्तमपुर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय बालिका इंटर कॉलेज में विद्यावती प्रेरणा पुरस्कार-2026 के तहत हिंदी निबंध प्रतियोगिता हुई। ‘मोबाइल की बढ़ती लत : सुविधा से समस्या तक’ विषय पर आदर्श वर्मा प्रथम, अंशिका मिश्रा द्वितीय और शिवराज गौतम तृतीय रहे।
नवदंपती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
खुटहन के तिसौली गांव में नवदंपती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कमरे में पत्नी का शव बेड पर और पति का शव फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
54 एम-पैक्स समितियों के उन्नयन पर हुआ विचार-विमर्श
जौनपुर में डीसीडीसी की बैठक में 54 एम-पैक्स समितियों के उन्नयन पर चर्चा हुई। वित्तीय रूप से कमजोर समितियों को मजबूत करने और रंगाई-पुताई समेत आवश्यक कार्य कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी और एसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण
जौनपुर में जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन और एसपी अनुपम सिंह ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बंदियों के स्वास्थ्य, भोजन, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
क्रांतिकारी पत्रकार परिषद केराकत की नई कार्यकारिणी गठित
केराकत में क्रांतिकारी पत्रकार परिषद की बैठक में सर्वसम्मति से नई तहसील कार्यकारिणी गठित की गई। योगेंद्र यादव को अध्यक्ष और अमित यादव को तहसील प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई।
छुट्टा गोवंश बने जानलेवा, एक साल में चार लोगों की मौत
खुटहन क्षेत्र में छुट्टा गोवंश किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाने के साथ सुरक्षा के लिए भी चुनौती बन रहा है। ग्रामीणों के अनुसार एक साल में चार लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग घायल हुए हैं।
ब्रह्माकुमारी बहनों ने नगर पंचायत अध्यक्ष को बांधी राखी
केराकत में रक्षाबंधन पर्व पर सेवा संस्थान (ओम शांति) की ब्रह्माकुमारी बहनों ने नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति जायसवाल और प्रतिनिधि कृष्णा जायसवाल को राखी बांधी। इस दौरान तिलक और आरती की गई।
जरूरतमंद विद्यार्थियों तक छात्रवृत्ति योजनाओं की पहुंच जरूरी : महाजन अली
सिकरारा के मां शारदा इंटरमीडिएट बालिका विद्यालय में ‘आओ स्कॉलरशिप पाएं’ अभियान के तहत छात्रवृत्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। 600 से अधिक विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति योजनाओं और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
ब्रह्माकुमारीज ने लिया समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प
मुंगराबादशाहपुर में ब्रह्माकुमारीज के नशामुक्ति अभियान में समाज को नशामुक्त बनाने का सामूहिक संकल्प लिया गया। एसडीएम और सीओ ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर युवाओं को जागरूक करने पर जोर दिया।

