Tag: बिजली विभाग

HomeTagsबिजली विभाग

Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

फौजी की पहल लाई रंग, चकमार्ग के बीच से हटाया गया ट्रांसफार्मर

जौनपुर के केराकत क्षेत्र के बलईपुर गांव में करीब 40 वर्षों से चकमार्ग के बीच लगा ट्रांसफार्मर डीएम के निर्देश पर हटा दिया गया। पूर्व सैनिक कुनाल यादव ने अधिकारियों के सामने ग्रामीणों की समस्या उठाई थी। बिजली विभाग ने ट्रांसफार्मर को रास्ते के किनारे स्थापित कर दिया, जिससे आवागमन सुगम हुआ और ग्रामीणों को राहत मिली।

नवरात्र में बिजली के खुले इंतजाम से हादसे का खतरा

नवरात्र से पहले चौकियां धाम और सिपाह में विद्युत सुरक्षा को लेकर सवाल उठे हैं। चौकियां धाम में छह माह से पोल शिफ्ट नहीं हुआ है, जबकि सिपाह में पूजा पंडाल के पास खुले में ट्रांसफार्मर रखा है।

72 घंटे से करीब पांच दर्जन घर अंधेरे में, स्कूल के पास सड़क पर पड़ा विद्युत तार

लोहता गांव में आंधी-बारिश के बाद करीब पांच दर्जन घरों की बिजली 72 घंटे से गुल है। प्राथमिक विद्यालय के पास सड़क पर टूटे विद्युत तार से हादसे का खतरा बना हुआ है।

बिजली विभाग के उपखंड कार्यालय परिसर में झुका खंभा

जौनपुर के अहियापुर स्थित बिजली विभाग के उपखंड कार्यालय परिसर में झुका विद्युत खंभा सुरक्षा संबंधी सवाल खड़े कर रहा है। कर्मचारियों और आम लोगों की आवाजाही के बीच स्थानीय लोगों ने हादसे की आशंका जताई है।

जर्जर बिजली पोल को रस्सी के सहारे टिकाया, हादसे का खतरा

जौनपुर की पुरानी बाजार रोड पर गंगा प्रेस के सामने जर्जर बिजली पोल को दूसरे खंभे से रस्सी के सहारे टिकाया गया है। स्थानीय लोगों ने हादसे की आशंका जताते हुए बिजली विभाग से स्थलीय निरीक्षण कर नया पोल लगाने की मांग की है।

केराकत में हाईटेंशन तार की चपेट में महिला गंभीर, ट्रांसफार्मर हटाने को ग्रामीणों का प्रदर्शन

केराकत के बलईपुर गांव में चकमार्ग के पास झूल रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से झुलस गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर और बिजली के खंभे हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

कहीं टेढ़े पोल तो कहीं बिना केबल के खड़ा है बिजली का खंभा

जौनपुर शहर के कई इलाकों में टेढ़े विद्युत पोल और अधूरी केबल व्यवस्था नजर आ रही है। स्थानीय लोगों ने सुरक्षा को देखते हुए विभाग से स्थलीय निरीक्षण और समयबद्ध सुधार की मांग की है।

कूड़े के ढेर से जूझ रहे जौनपुर बिजली विभाग के कर्मचारी, सफाई न होने से विद्युत कार्य प्रभावित

जौनपुर में बिजली विभाग के कर्मचारियों को कूड़े के ढेर के बीच विद्युत लाइनों की मरम्मत और रखरखाव करना पड़ रहा है। विभाग का कहना है कि कई शिकायतों के बावजूद सफाई नहीं होने से कार्य प्रभावित हो रहा है और कर्मचारियों की सुरक्षा पर भी खतरा बढ़ गया है।

जौनपुर में साहबों की ‘चाकरी’ में उलझा बिजली विभाग, फील्ड में लाइनमैनों का टोटा

जौनपुर में बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि कई संविदाकर्मी फील्ड कार्य छोड़ अधिकारियों के आवासों और कार्यालयों में निजी कार्यों में लगे हैं, जिससे लाइनमैनों की कमी और बिजली आपूर्ति की समस्याएं बढ़ रही हैं।

जौनपुर हाईटेंशन लाइन सुरक्षा: कई क्षेत्रों में बिना गार्डिंग गुजर रहीं 11 और 33 हजार वोल्ट लाइनें

जौनपुर के कई प्रमुख मार्गों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में 11 हजार और 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइनें बिना गार्डिंग के गुजरने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से तत्काल सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल

जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।

बिजली विभाग का चेकिंग अभियान, पांच उपभोक्ताओं पर एफआईआर दर्ज

गौराबादशाहपुर बाजार में बिजली विभाग द्वारा चलाए गए चेकिंग अभियान में 82 कनेक्शनों की जांच की गई। विद्युत चोरी और अनियमितताओं के मामलों में पांच उपभोक्ताओं पर कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कराई गई।

Categories

spot_img