विद्युत विभाग ने चलाया अभियान, बारिश में करंट उतरने और हादसों की आशंका होगी कम
जौनपुर। कोतवाली क्षेत्र के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लंबे समय से बेतरतीब ढंग से लटकी बंद पड़ी केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को हटाने के लिए मंगलवार को विद्युत विभाग ने अभियान चलाया। बिजली के पोलों से केबल हटाने की कार्रवाई अवर अभियंता नीरज कुमार के नेतृत्व में की गई। विभागीय टीम ने पोलों पर लगी अनावश्यक केबल, कटे-फटे तार और बंद पड़े वाई-फाई कनेक्शन की लाइनें हटाकर व्यवस्था को दुरुस्त किया।
अभियान के दौरान विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने ट्रैक्टर माउंटेड लिफ्ट और सीढ़ियों की मदद से पोलों पर चढ़कर तारों को हटाया और उन्हें व्यवस्थित किया। लंबे समय से इंटरनेट और अन्य सेवा प्रदाताओं की पुरानी केबलें पोलों पर लटकी होने के कारण बाजार क्षेत्र की सूरत बिगड़ रही थी। इसके साथ ही बारिश के मौसम में इन तारों में करंट उतरने से हादसे की आशंका भी बनी रहती थी।
विद्युत विभाग की कार्रवाई के बाद पोलों पर लटक रहे अनावश्यक तारों का जाल काफी हद तक साफ हो गया। इससे बाजार क्षेत्र की व्यवस्था और सौंदर्य में सुधार के साथ ही बारिश के दौरान करंट उतरने की आशंका भी कम होने की उम्मीद है।
स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने विद्युत विभाग की पहल की सराहना करते हुए कहा कि बेतरतीब तारों के कारण राहगीरों को भी परेशानी होती थी। अभियान से लोगों को राहत मिलेगी।
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि शहर के अन्य क्षेत्रों में भी बिजली के पोलों पर लटकी अनुपयोगी केबल और तारों को हटाने के लिए इसी तरह का अभियान चलाया जाएगा।
जौनपुर में हाईटेंशन तारों से बढ़ा खतरा
- जौनपुर में बिजली विभाग की कार्रवाई
- बारिश के दौरान बिजली सुरक्षा के उपाय
- जौनपुर शहर की जनसमस्याएं
- बिजली के जर्जर पोलों की समस्या


