Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग पर सपा का प्रदर्शन

जौनपुर कलेक्ट्रेट में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। पुलिस से नोकझोंक के बीच दो प्रतीकात्मक पुतले फूंके गए।
Homeअपना जौनपुर72 घंटे से करीब पांच दर्जन घर अंधेरे में, स्कूल के पास...

72 घंटे से करीब पांच दर्जन घर अंधेरे में, स्कूल के पास सड़क पर पड़ा विद्युत तार

आंधी-बारिश में पेड़ गिरने से टूटा तार, ग्रामीणों ने जल्द बिजली बहाल करने की मांग की

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के लोहता गांव में आंधी-बारिश के दौरान विद्युत तार टूटने से करीब पांच दर्जन घरों की बिजली 72 घंटे से बाधित है। प्राथमिक विद्यालय लोहता के पास सड़क पर टूटे तार पड़े होने से हादसे का खतरा भी बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना दिए जाने के बावजूद अब तक विद्युत विभाग की ओर से तार की मरम्मत नहीं कराई गई।

ग्रामीणों के अनुसार सोमवार शाम तेज आंधी और बारिश के दौरान प्राथमिक विद्यालय के पीछे लगा शीशम का पेड़ गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से विद्युत तार टूटकर विद्यालय परिसर और सड़क पर गिर गया। इससे लोहता सिंह बस्ती और हरिजन बस्ती के करीब पांच दर्जन घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।

ग्रामीण विकास सिंह ने बताया कि तीन दिन से बिजली नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि विद्युत विभाग को मामले की जानकारी दी गई, लेकिन अभी तक टूटे तार को जोड़ा नहीं गया है।

ग्रामीणों के मुताबिक विद्यालय के पास सड़क पर टूटे विद्युत तार पड़े होने से बच्चों और राहगीरों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है। ग्रामीणों ने विभाग से जल्द तार हटवाने के साथ बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।

मामले में विद्युत विभाग के जेई से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।