सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के चकवा गांव की घटना, जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित किया
जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के चकवा गांव में सोमवार को पंखा लगाते समय करंट की चपेट में आने से क्षेत्र पंचायत सदस्य की मौत हो गई। परिजन उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
चकवा गांव निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेश कुमार बिंद (32) पुत्र स्व. लालता प्रसाद बिंद सोमवार को घर में पंखा लगा रहे थे। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गए और उनकी हालत गंभीर हो गई। परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के परिवार में दो छोटे बच्चे हैं। पिता की मौत से बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। पत्नी और मां भी सदमे में हैं।


