बरसठी। अपना दल (एस) की ओर से रविवार को क्षेत्र के सेमुही गांव में बूथ स्तर पर संगठन की समीक्षा की गई। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल और जिला अध्यक्ष मछलीशहर लालबहादुर पटेल के निर्देशन में सेक्टर प्रभारी पवन दुबे ने सेक्टर अध्यक्ष रिंकू सिंह के साथ बूथ कमेटियों के गठन की प्रक्रिया की समीक्षा की।
इस दौरान पदाधिकारी बूथ अध्यक्षों के आवास पर पहुंचे और संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी ली। साथ ही पार्टी का झंडा भी लगाया गया। सेक्टरवार समीक्षा के दौरान पदाधिकारियों से प्रत्येक बूथ पर अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जोड़ने और संगठन को सक्रिय बनाए रखने पर जोर दिया गया।
सेक्टर प्रभारी पवन दुबे ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद करने और पार्टी की नीतियों की जानकारी देने की अपील की। उन्होंने जन चौपाल के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने पर भी जोर दिया।
इस अवसर पर जोन अध्यक्ष रविशंकर गुप्ता, बूथ अध्यक्षों सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


