Homeअपना जौनपुरअजय सिंह अध्यक्ष व ओंकार सिंह मंत्री निर्वाचित

अजय सिंह अध्यक्ष व ओंकार सिंह मंत्री निर्वाचित

Date:

Latest stories

Related stories

भीषण गर्मी में बंद पड़े वाटर कूलर, पानी को तरस रहे वादकारी

जौनपुर के दीवानी न्यायालय और कलेक्ट्रेट परिसर में खराब पड़े वाटर कूलरों के कारण भीषण गर्मी में वादकारियों, अधिवक्ताओं और आम नागरिकों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।

जौनपुर की हवा हुई अस्वस्थ, बढ़ता प्रदूषण बना बड़ी चिंता

जौनपुर में एयर क्वालिटी इंडेक्स 150 के पार पहुंच गया है। बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों को सांस संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है।

बिजली विभाग के दावों की खुली पोल

जौनपुर में बिजली विभाग की लापरवाही सामने आई है। शहर के कई इलाकों में लटकते तार और खुले ट्रांसफार्मर लोगों के लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं।

जेसीज चौराहे पर रोडवेज कर्मियों की ‘गुंडई’ और मनमानी

जौनपुर के जेसीज चौराहे पर रोडवेज बसों की मनमानी से जाम की समस्या गंभीर हो गई है। पुलिस की चेतावनी के बाद भी हालात नहीं सुधरे, जिसके बाद 2000 रुपये का चालान काटा गया।

सड़क सुरक्षा पर डीएम सख्त, हाईवे पर स्पीड ब्रेकर और साइनेज के निर्देश

जौनपुर। जौनपुर सड़क सुरक्षा बैठक में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश...
spot_imgspot_img
  • चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ का द्विवार्षिक अधिवेशन

जौनपुर धारा, जौनपुर। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कृषि भवन सभागार में उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ जौनपुर का द्विवार्षिक अधिवेशन डॉ. प्रदीप कुमार सिंह जिला अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित किया गया। अधिवेशन के मुख्य अतिथि प्रांतीय महामंत्री रामनरेश यादव एवं धीरेंद्र बहादुर सिंह तथा चुनाव अधिकारी मंसाराम प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ रहे। अधिवेशन में जनपद कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों/कर्मचारियों सहित विभिन्न संगठनों के विकास खंड एवं तहसील स्तरीय पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष द्वारा पूर्व कार्यकारिणी भंग करने के पश्चात सदन की सर्वसम्मति से अजय कुमार सिंह को दूसरी बार पुन: जिला अध्यक्ष, ओंकार सिंह को जिला मंत्री तथा अजय लाल मौर्य को जिला कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। प्रदेश महामंत्री द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी तथा एक माह के अंदर जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए प्रांतीय नेतृत्व को अवगत कराने का निर्देश दिया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद अध्यक्ष डॉ. प्रदीप सिंह ने उपस्थित सभी संगठनों के पदाधिकारियों से इस संघर्ष वर्ष में बिना किसी भेदभाव, गुटबाजी एवं निमंत्रण का इंतजार किया। स्वप्रेरित होकर पुरानी पेंशन योजना की बहाली सहित विभिन्न कर्मचारी हितों के मुद्दों पर एक साथ मिलकर संघर्ष करने का आह्वान किया। अधिवेशन में नियोजन एवं कर्णिक संघ के जिला अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह, राजीव कुमार रोशन, ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन के जिला मंत्री रामकृष्ण पाल, परिषद के संगठन मंत्री शरद पटेल, पीडब्ल्यूडी से कल्लू कामरेड, कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ से ओमप्रकाश सिंह, सफाई कर्मचारी संघ से जिला अध्यक्ष अमर बहादुर यादव, संजय कुमार चौधरी आदि सैकड़ों पदाधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन तेज बहादुर एवं केसरी प्रसाद गौतम ने संयुक्त रूप से किया।

Share Now...

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here