Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल

जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
Homeअपना जौनपुरभव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा शुभारंभ

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा शुभारंभ

108 कन्याओं ने निकाली शोभायात्रा, भक्तिमय हुआ पूरा क्षेत्र

खुटहन। क्षेत्र के सियरावासी गांव में आयोजित सामूहिक सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा शुभारंभ मंगलवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। धार्मिक आस्था और उत्साह के बीच निकाली गई कलश यात्रा में 108 कन्याओं ने भाग लेकर आयोजन को विशेष भव्यता प्रदान की।

श्रीमद्भागवत कथा शुभारंभ के अवसर पर कन्याओं ने पवित्र गोमती नदी से कलश में जल भरकर गाजे-बाजे और जयघोष के साथ पूरे गांव का भ्रमण किया। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों और जयकारों के साथ वातावरण को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। यात्रा के मार्ग पर ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया।

कथा के प्रथम दिवस श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए काशी से पधारे कथा वाचक अजय जी महाराज ने श्रीमद्भागवत की महिमा का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मानव जीवन को धर्म, भक्ति और सदाचार का मार्ग दिखाती है। कथा श्रवण से मनुष्य के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है तथा मानसिक और आध्यात्मिक शांति प्राप्त होती है।

इस अवसर पर महंत सुरेश गौस्वामी बापू एवं पंडित राजेश पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से कलश पूजन संपन्न कराया। उन्होंने कहा कि सनातन परंपरा में कलश और नारी दोनों ही शक्ति, पवित्रता तथा सृजन के प्रतीक माने जाते हैं। धार्मिक अनुष्ठानों में कलश का विशेष महत्व होता है और इसे शुभता का प्रतीक माना जाता है।

श्रीमद्भागवत कथा शुभारंभ के बाद कलश यात्रा का समापन कथा स्थल पर हुआ, जहां श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर कथा श्रवण किया। आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।

इस अवसर पर राजकुमार तिवारी, अमरनाथ तिवारी, श्रवण तिवारी, बिपिन, सौरभ मिश्र, श्रीमती नीना देवी, निर्मला देवी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।