Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरभीषण सड़क हादसा : सीएनजी कंटेनर और ट्रक में टक्कर

भीषण सड़क हादसा : सीएनजी कंटेनर और ट्रक में टक्कर

केबिन में फंसे चालक को दमकल विभाग ने सुरक्षित निकाला

जौनपुर। जिले में मंगलवार की भोर में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। लाइनबाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिहीपुर स्थित लखनऊ-बनारस राजमार्ग पर सीएनजी लदे कंटेनर और पेंट से लदे ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि पेंट लदे ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया।

हादसे के तुरंत बाद सीएनजी कंटेनर से गैस का रिसाव शुरू हो गया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सुबह करीब 4:19 बजे घटना की सूचना मिलने पर चौकियां दमकल केंद्र की टीम पूरी यूनिट के साथ मौके पर पहुंच गई। अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के नेतृत्व में बचाव अभियान शुरू किया गया।

एक ओर गैस रिसाव के कारण बड़े विस्फोट का खतरा बना हुआ था, वहीं दूसरी ओर केबिन में फंसे चालक की जान बचाना सबसे बड़ी चुनौती थी। दमकल कर्मियों ने सूझबूझ और कड़ी मेहनत से ट्रक के क्षतिग्रस्त केबिन को काटकर चालक को सुरक्षित और जीवित बाहर निकाल लिया। इसके बाद घायल चालक को तत्काल चिकित्सा वाहन से नजदीकी अस्पताल भेजा गया।

दमकल दल ने संबंधित गैस कंपनी की तकनीकी टीम से संपर्क कर गैस रिसाव को पूरी तरह बंद कराया, जिससे संभावित बड़ा हादसा टल गया। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

इस साहसिक बचाव अभियान में मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनिल कुमार, लीडिंग फायरमैन धर्मेश राय, चालक कुलदीप पांडेय, दमकल कर्मी धर्मेंद्र कुमार, रविकांत, रवींद्र कुमार तथा चालक सनोज कुमार शामिल रहे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित किया।