Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 03-11-2026

Jaunpur Dhara Epaper – जौनपुर धारा का आज का हिंदी ई-पेपरजौनपुर धारा ई-पेपर में आपका स्वागत है। यहां आप जौनपुर धारा हिंदी समाचार पत्र...
Homeअंतर्राष्ट्रीयसिंध में बस-ट्रेलर की टक्कर में 12 की मौत

सिंध में बस-ट्रेलर की टक्कर में 12 की मौत

पाकिस्तान के दक्षिणी सिंध प्रांत में नेशनल हाइवे पर एक बस के ट्रेलर से टकरा जाने से एक ही परिवार के आठ सदस्यों समेत 12लोगों की मौत हो गई। बस में सवार यात्री एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। यह घटना सोमवार की रात मोरो के पास घटी। डिप्टी कमिश्नर अरसलान सलीम ने इसकी जानकारी दी। डिप्टी कमिश्नर अरसलान सलीम ने कहा शादी समारोह में लगभग 20 लोग थे, जिसमें से 12 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में एक युवा लड़की बुरी तरह से घायल हो गई थी और अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।’ उन्होंने आगे बताया कि मरने वालों में आठ यात्री एक ही परिवार के थे। मोरो सरकारी अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया कि पांच घायल यात्रियों की हालत बहुत गंभीर है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए नवाबशाह और कराची स्थानांतरित किया गया है। बस को टक्कर मारने वाला ट्रेलर का चालक मौके से फरार हो गया। बता दें कि पाकिस्तान में लापरवाही से वाहन चलाना, वाहनों की खराब हालत और क्षतिग्रस्त सड़कों के कारण सड़क दुर्घटनाएं आम हैं।