Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा 31 जनवरी को, 149 सीटों पर होगा दाखिला

अटल आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा छह और नौ की प्रवेश परीक्षा 31 जनवरी 2027 को होगी। कुल 149 सीटों पर दाखिला लिया जाएगा। परीक्षा परिणाम 25 फरवरी को घोषित होगा। पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चे आवेदन के पात्र होंगे।
Homeउत्तर प्रदेशयहां चलेगी समर स्पेशल ट्रेन...

यहां चलेगी समर स्पेशल ट्रेन…

मुरादाबाद. गर्मी की छुट्टी में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा समर स्पेशल ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया गया है. शुरुआत में 3 जोड़ी ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया है. आगे अभी और समर स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की जाएगी. गर्मी की छुट्टियां मनाने के लिए लोग अलग-अलग जगह पर घूमने जाते हैं. गर्मी की छुट्टी घोषित होते ही ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है. जिससे रेलवे प्रशासन की ओर से हर साल समर स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाता है. इस साल भी ट्रेनों की सूची बनाकर मुख्यालय भेजी थी. जिसमें अभी कुछ ट्रेनों के लिए हरी झंडी मिली है.

चंडीगढ़ गोरखपुर स्पेशल समेत तीन जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन 2 महीने के लिए किया गया है. सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए समर स्पेशल ट्रेन संख्या-03418-17 चंडीगढ़ गोरखपुर स्पेशल ट्रेन 27 अप्रैल से 30 जून तक संचालित की जाएगी. ट्रेन संख्या-04530-29 बठिंडा-वाराणसी सिटी स्पेशल ट्रेन का संचालन 23 अप्रैल से 15 मई तक किया जाएगा. इसके अलावा ट्रेन संख्या-04052-51 आनंद विहार-वाराणसी स्पेशल ट्रेन का संचालन 23 अप्रैल से 15 मई तक किया जाएगा. उन्होंन बताया कि यह सभी ट्रेनें मुरादाबाद से होकर जाएंगी.