Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 03-11-2026

Jaunpur Dhara Epaper – जौनपुर धारा का आज का हिंदी ई-पेपरजौनपुर धारा ई-पेपर में आपका स्वागत है। यहां आप जौनपुर धारा हिंदी समाचार पत्र...
Homeअंतर्राष्ट्रीयपकिस्तान ने एक बार फिर अलापा कश्‍मीर का राग

पकिस्तान ने एक बार फिर अलापा कश्‍मीर का राग

पकिस्तान ने एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में कश्‍मीर का राग अलापा, लेकिन भारत ने भी इसका करारा जवाब दिया. इस बार भी भारत की स्थायी प्रतिनिधि राजदूत रुचिरा कंबोज ने पाकिस्तान को आईना दिखाने का काम किया है. दरअसल, राजदूत कंबोज ने कहा कि वह ऐसी ‘‘बेकार’’ टिप्पणियों का जवाब देकर परिषद का समय बर्बाद नहीं करेंगी. वो संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में ‘अंतरराष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा को बनाए रखने: संयुक्त राष्ट्र के चार्टर के सिद्धांतों को कायम रखते हुए प्रभावी बहुपक्षवाद’ विषय पर चर्चा कर रही थीं. इसी दौरान पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाने की कोशिश की. दरअसल इस महीने सुरक्षा परिषद के बैठक की अध्यक्षता रूस कर रहा है.  विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव बहस की अध्यक्षता कर रहे थे इसी दौरान पाकिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि मुनीर अकरम ने जम्मू-कश्मीर के मुद्दे को उठाया. जिस पर कंबोज ने कहा कि अंत में, इस सम्मानित मंच ने आज एक स्थायी प्रतिनिधि की कुछ बेकार की टिप्पणियां सुनीं जो विशुद्ध रूप से अज्ञानता और उपनिवेशवाद के बुनियादी तथ्यों पर समझ की कमी के कारण की गईं. इससे पहले भी पाकिस्तान कई बार कश्मीर के मुद्दे को उठा चुका है, पाकिस्तान कश्मीर मुद्दों को विभिन्न वैश्विक मंचो पर उठाता रहता है. गौरतलब है कि भारत सरकार ने 5 अगस्त 2019 को जम्मू और कश्मीर के स्पेशल स्टेटस को रद्द करने के लिए संविधान के अनुच्छेद 370 को मंजूरी दी थी. इस बात से पाकिस्तान को परेशानी रहती है.