Tag: वाहन फिटनेस
अनफिट स्कूली वाहनों की फिटनेस के लिए तीन दिन की मोहलतसमयसीमा में फिटनेस नहीं कराने वाले विद्यालयों पर कार्रवाई के निर्देश
जौनपुर में अनफिट स्कूली वाहनों की फिटनेस दुरुस्त कराने के लिए तीन दिन की मोहलत दी गई है। समयसीमा में फिटनेस नहीं कराने वाले विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही स्कूली वाहन चालकों के चरित्र और स्वास्थ्य परीक्षण कराने को कहा गया है।
स्कूल वाहनों के चालक-परिचालकों का होगा चरित्र सत्यापन
जौनपुर में स्कूल वाहनों के चालक-परिचालकों का चरित्र सत्यापन अनिवार्य होगा। डीएम सैमुअल पाल एन. ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में स्कूल वाहनों समेत सभी वाहनों की फिटनेस, परमिट और सुरक्षा मानकों की नियमित जांच के निर्देश दिए। दुर्घटना संभावित स्थानों पर रंबल स्ट्रिप समेत आवश्यक सुरक्षा उपाय भी किए जाएंगे।

