Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरअनफिट स्कूली वाहनों की फिटनेस के लिए तीन दिन की मोहलतसमयसीमा में...

अनफिट स्कूली वाहनों की फिटनेस के लिए तीन दिन की मोहलतसमयसीमा में फिटनेस नहीं कराने वाले विद्यालयों पर कार्रवाई के निर्देश

जौनपुर। जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक गुरुवार देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानंद झा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिले में संचालित स्कूली वाहनों की फिटनेस और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई।

अपर जिलाधिकारी ने अनफिट पाए गए सभी स्कूली वाहनों की फिटनेस दुरुस्त कराने के लिए तीन दिन की मोहलत दी। उन्होंने निर्धारित अवधि में वाहनों की फिटनेस नहीं कराने वाले विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया।

बैठक में स्कूली वाहनों के चालकों का चरित्र और स्वास्थ्य परीक्षण कराने के निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा प्रत्येक विद्यालय में विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति गठित कर उसकी बैठक कराने को कहा गया। बैठक की सूचना सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने स्कूली वाहनों की फिटनेस के साथ सुरक्षा मानकों के पालन पर भी जोर दिया। बैठक में नगर मजिस्ट्रेट महिपाल सिंह, डीआईओएस डीके सिंह, बीएसए समीर, एआरटीओ प्रवर्तन सत्येंद्र कुमार सिंह, एआरटीओ प्रशासन अजीत सिंह सहित परिवहन विभाग के अधिकारी तथा विभिन्न विद्यालयों के प्रबंधक और प्रधानाचार्य मौजूद रहे।