Tag: जौनपुर
मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए, हेल्पलाइन की दी जानकारी
महिला थाना पुलिस ने छात्राओं को सुरक्षा और अधिकारों के प्रति किया जागरूक, लाइव डेमो से बताए बचाव के तरीकेखुटहन। मिशन शक्ति फेज-5.0 के...
जौनपुर में 201 गुम मोबाइल बरामद, पुलिस ने 45 लाख की कीमत बताई
जौनपुर पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल के जरिए 201 गुम मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार इनकी अनुमानित कीमत करीब 45 लाख रुपये है। अलग-अलग जिलों और राज्यों से बरामद किए गए फोन उनके स्वामियों को सौंपे गए। पुलिस ने अब तक कुल 2,239 गुम मोबाइल बरामद करने का दावा किया है।
दो नाबालिग बहनों की बरामदगी की मांग को लेकर प्रदर्शन
दो नाबालिग बहनों की तलाश और सुरक्षित बरामदगी की मांग को लेकर राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने मंगलवार को जौनपुर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। संगठन ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच, बच्चियों की जल्द बरामदगी और मामले में दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।
स्वास्थ्य विभाग की अनियमितताओं की जांच की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कथित अनियमितताओं के विभिन्न मामलों की जांच की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने मंगलवार को डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें तबादले व संबद्धता, बिना वैध पंजीकरण संचालित चिकित्सा संस्थानों, सरकारी चिकित्सकों की कथित निजी प्रैक्टिस, शव वाहनों, जिला अस्पताल की मर्चरी और सरकारी उपकरणों की सुरक्षा समेत कई मुद्दे उठाए गए।
जौनपुर में पेंशनर्स का प्रदर्शन, 12 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन ने जौनपुर में 12 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। संगठन ने आठवें वेतन आयोग में पुराने पेंशनरों को शामिल करने, पुरानी पेंशन बहाल करने, 18 माह के डीए/डीआर एरियर का भुगतान और वरिष्ठ नागरिकों से जुड़ी विभिन्न सुविधाओं की मांग करते हुए डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
पूर्व चेयरमैन आशाराम ने जानलेवा हमले का लगाया आरोप, कार्रवाई की मांग
माध्यमिक शिक्षा चयन आयोग के पूर्व चेयरमैन प्रोफेसर (डॉ.) आशाराम ने 12 सितंबर को कथित हमले का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने मुकदमा दर्ज न होने और अपनी जान को खतरा बताते हुए अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही।
जौनपुर में घने कोहरे की चादर, सड़कों पर धीमी हुई वाहनों की रफ्तार
जौनपुर में मंगलवार सुबह घनी धुंध छाई रही। कम दृश्यता के कारण प्रमुख मार्गों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही और चालक हेडलाइट जलाकर सावधानी से चलते नजर आए। ओस की बूंदों से भी सुबह के मौसम में सर्दी की आहट महसूस हुई।
जौनपुर डायट में नवाचार महोत्सव, शिक्षकों ने प्रस्तुत किए अभिनव प्रयोग
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जौनपुर में नवाचार महोत्सव आयोजित किया गया। बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों तथा डायट प्रवक्ताओं ने शिक्षण को सरल और प्रभावी बनाने वाले विभिन्न प्रयोग प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल ने नवाचारों का अवलोकन और मूल्यांकन किया।
उदयराज यादव हत्याकांड में तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
सिकरारा के भभौरी गांव स्थित गोदाम चौराहे पर उदयराज यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने करीब 12 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि चोरी के दौरान पहचान उजागर होने के डर से उदयराज पर लोहे की रॉड से हमला किया गया। मामले में एक आरोपी फरार है।
सेवा संकल्प अभियान में स्मार्ट एवं स्वच्छ कॉलेज कैंपस प्रतियोगिता
विद्यार्थियों ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और डिजिटल सुविधाओं से जुड़े मॉडल व सुझाव प्रस्तुत किएजौनपुर। गांधी स्मारक पीजी कॉलेज, समोधपुर में सेवा...
पॉक्सो कानून और बाल अधिकारों के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक
जनककुमारी इंटर कॉलेज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित कर विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम, बाल अधिकार, साइबर अपराध से बचाव और निशुल्क कानूनी सहायता की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बच्चों को किसी घटना की जानकारी होने पर जिम्मेदार लोगों को सूचित करने के लिए जागरूक किया।
वाराणसी खंड विधान परिषद चुनाव की तैयारियां तेज
वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर जौनपुर कलेक्ट्रेट में बैठक हुई। 23 अक्टूबर को मतदान के लिए जिले में शिक्षक क्षेत्र के 22 और स्नातक क्षेत्र के 65 मतदेय स्थल निर्धारित किए गए हैं। अधिकारियों को मतदान कार्मिक, परिवहन, सुरक्षा, वेबकास्टिंग, चिकित्सा और अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई।

