Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर मेडिकल कॉलेज में 69 वर्षीय महिला की किडनी से निकाली 15.4 एमएम की पथरी

उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में 69 वर्षीय महिला की किडनी में मौजूद 15.4 एमएम की पथरी का शल्य उपचार किया गया। स्वास्थ्य में सुधार के बाद मरीज ने चिकित्सकों से मिलकर आभार जताया।
Homeअपना जौनपुरमिशन शक्ति के तहत छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए, हेल्पलाइन की...

मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए, हेल्पलाइन की दी जानकारी

महिला थाना पुलिस ने छात्राओं को सुरक्षा और अधिकारों के प्रति किया जागरूक, लाइव डेमो से बताए बचाव के तरीके

खुटहन। मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत सोमवार को महिला थाना प्रभारी श्यामा तिवारी ने खुटहन थाना क्षेत्र के तिघरा गांव स्थित सायनाथ पाल इंटर कॉलेज में छात्राओं को महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। महिला थाना पुलिस की टीम ने छात्राओं को सुरक्षा, अधिकार और आत्मरक्षा से जुड़े जरूरी उपायों की जानकारी दी।

कार्यक्रम में महिला थाना प्रभारी के साथ महिला आरक्षी सुमन यादव, प्रतिमा यादव और मोना मौजूद रहीं। पुलिस टीम ने छात्राओं को एकत्र कर विभिन्न सरकारी हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में जानकारी दी।

हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

छात्राओं को बताया गया कि किसी आपात स्थिति में पुलिस आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 102 और 108, वूमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181 और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर सहायता ली जा सकती है।

महिला थाना प्रभारी श्यामा तिवारी ने छात्राओं को आत्मरक्षा के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी। उन्होंने बुरी नजर रखने वाले या परेशान करने वाले लोगों से बचाव के तरीके भी बताए। इसके लिए पुलिस टीम ने लाइव डेमो के माध्यम से कुछ आत्मरक्षा तकनीकों का प्रदर्शन किया।

असुरक्षा महसूस होने पर पुलिस को सूचना देने की अपील

महिला थाना प्रभारी ने छात्राओं से कहा कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या असुरक्षा महसूस होने पर डरने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना दें। उन्होंने छात्राओं को अपने आसपास होने वाली संदिग्ध गतिविधियों के प्रति सतर्क रहने और आवश्यकता पड़ने पर उपलब्ध हेल्पलाइन सेवाओं का इस्तेमाल करने की सलाह दी।

महिला पुलिसकर्मियों को अपने बीच देखकर छात्राओं में उत्सुकता रही। छात्राओं ने महिला सुरक्षा और आत्मरक्षा से जुड़े कई सवाल भी पूछे, जिनका पुलिस टीम ने जवाब दिया।

कॉलेज प्रशासन ने छात्राओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने और आत्मरक्षा के उपाय बताने के लिए महिला थाना पुलिस की पहल की सराहना की।