Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपीयू में नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्रहित...

पीयू में नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्रहित में कार्य का संकल्प

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की ओर से 18 अगस्त को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के स्मरण में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम कुलपति प्रो. वंदना सिंह के नेतृत्व में हुआ।

कार्यक्रम समन्वयक डॉ. शशिकांत यादव ने रोवर्स-रेंजर्स परिसर स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने नेताजी के जीवन, संघर्ष, अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति को स्मरण करते हुए कहा कि उनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के साहस और नेतृत्व ने देशवासियों में स्वाधीनता की भावना को मजबूत किया। उनके विचार और राष्ट्र के प्रति समर्पण आज भी युवाओं को प्रेरित करते हैं।

इस अवसर पर उत्कर्ष सिंह, आर्यन, संतोष, मुन्ना रावत सहित एनएसएस स्वयंसेवक उपस्थित रहे। सभी ने नेताजी के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया।