केराकत। केराकत तहसील क्षेत्र के छितौना स्थित होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक बृजेश कुमार जायसवाल ने ध्वजारोहण कर किया। इसके बाद विद्यालय परिसर से तिरंगा रैली निकाली गई।
रैली छितौना, सरायबीरू चौराहा, नरहन, पुराना चौराहा, शेखजादा और नया चौराहा होते हुए पुन: विद्यालय परिसर पहुंची। रैली में भारत माता, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा सेना के तीनों अंगों के जवानों की झांकियां आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहीं।
इस दौरान विद्यार्थियों ने परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम और देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दीं। राष्ट्रगान के गौरवपूर्ण गायन के साथ ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम’ और ‘आवाज दो, हम एक हैं’ जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। विद्यार्थियों में देशभक्ति का उत्साह देखते ही बना।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या मंजुला पाण्डेय, समन्वयिका अंजली सिंह, सुरभि सिंह, शाल्वी सिंह, रागिनी शर्मा, अंकिता सोनी, रीमा, संगीता चौहान, उजाला निषाद, श्रुति जायसवारा, ज्योति गिरि, महक सोनी, साहेबा, आरती मौर्या, आकांक्षा यादव, तहनियत, हर्ष गुप्ता, आशीष गुप्ता, अवनीश गिरि, रोहन मौर्या, शहजादे, सौभाग्य जायसवाल समेत समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।


