Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजौनपुर के रतासी शिव मंदिर में तोड़फोड़, शिव प्रतिमा खंडित; जांच में...

जौनपुर के रतासी शिव मंदिर में तोड़फोड़, शिव प्रतिमा खंडित; जांच में जुटी पुलिस

जौनपुर। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के रतासी चौराहे के समीप स्थित शिव मंदिर में सोमवार रात तोड़फोड़ का मामला सामने आया। मंगलवार सुबह पूजा करने पहुंचे लोगों ने मंदिर में स्थापित शिव प्रतिमा को खंडित और दानपात्र को टूटा हुआ देखा। सूचना मिलते ही डायल 112 और सिंगरामऊ पुलिस मौके पर पहुंची।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने चौराहे के आसपास रहने वाले एक युवक को पकड़कर पूछताछ की। पुलिस ने घटना के संबंध में सूचना देने वाले लोगों और आसपास के निवासियों से भी जानकारी ली। बाद में स्थानीय लोगों की सिफारिश पर युवक को छोड़ दिया गया।

पुलिस ने मंदिर की सुरक्षा के लिए ताला लगाने की हिदायत दी। घटना की सूचना अखिलेश उर्फ गुड्डू मिश्रा, रमेश गिरी और सुरेंद्र पाठक सहित अन्य लोगों ने पुलिस को दी।

स्थानीय लोगों के अनुसार इससे पहले बहरीपुर हनुमान मंदिर में हुई चोरी के मामले में नामजद आरोपी की गिरफ्तारी न होने से क्षेत्रीय लोगों में नाराजगी बनी हुई है।

मंदिर निर्माता राम समुझ यादव ने बताया कि खंडित शिव प्रतिमा के स्थान पर नई प्रतिमा स्थापित कराई जाएगी। नई प्रतिमा मंगलवार शाम तक आने की उम्मीद जताई गई।

थानाध्यक्ष अखिलेश मौर्य ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। घटना के संबंध में नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।