Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारी

जौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय मोहम्मद हनीफ के पुत्र मोहम्मद एजाजुद्दीन ने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की है। उन्होंने तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में डॉ. जयप्रकाश सिंह के निर्देशन में अपना शोध कार्य पूरा किया।

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता, स्वर्गीय पिता और शोध निदेशक को दिया। उन्होंने कहा कि भविष्य में वह आकाशगंगाओं, तारों और सूर्य से जुड़े विषयों पर वैज्ञानिक शोध करने के साथ ही खगोल विज्ञान से जुड़ी जानकारियों को आम लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए कार्य करना चाहते हैं।

उनकी इस उपलब्धि पर शिक्षकों, मित्रों और क्षेत्रवासियों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।