Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरअस्पतालों का औचक निरीक्षण, वायरल फीवर की जांच और उपचार बढ़ाने के...

अस्पतालों का औचक निरीक्षण, वायरल फीवर की जांच और उपचार बढ़ाने के निर्देश

सीएमओ ने बरसठी, भन्नौर और जयगोपालगंज स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण, दवाओं की उपलब्धता मिली पर्याप्त

जौनपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गंगाराम गौतम ने गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरसठी तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भन्नौर और जयगोपालगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित मिले। अस्पतालों में आवश्यक दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध मिलीं और व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।

सीएमओ ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को सभी कर्मचारियों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित करने और प्रत्येक मरीज को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वायरल फीवर के बढ़ते मामलों को देखते हुए अधिक से अधिक आवश्यक जांच कराने, मरीजों का समुचित उपचार करने और लोगों को वायरल संक्रमण से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करने को कहा।

निरीक्षण के दौरान एआरवी और एएसवी भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध मिलीं। सीएमओ ने चिकित्सा अधीक्षक को इनकी निर्बाध उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि मरीजों को उपचार के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।